वादा कर कई बार होटल बुलाया, शारीरिक संबंध बनाए फिर कर दिया शादी से इनकार

ग्वालियर में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है. 25 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि दीपक उर्फ सोनू रावत नाम के युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर दिया है. पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2021 में वह अपनी बहन के पास ग्वालियर में रहने आई थी. यहां वह सिलाई का काम करने लगी थी.

इसी दौरान उसकी मुलाकात दीपक उर्फ सोनू रावत से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और यह जान-पहचान प्रेम संबंध में बदल गई. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और इसी भरोसे के आधार पर उसके साथ संबंध बनाए. दोनों साथ में घूमने-फिरने भी जाते थे. आरोप है कि दीपक उसे कई बार होटल में लेकर गया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए.

होटल में बुलाकर कई बार शोषण का आरोप

पीड़िता ने बताया कि 22 फरवरी 2026 और 17 मार्च 2026 को आरोपी ने उसे गोल्डन स्क्वायर होटल में बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए. आरोपी ने यह भी कहा था कि अगर घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं होंगे तो वे दोनों भागकर शादी कर लेंगे. समय बीतने के साथ जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी टालमटोल करने लगा. अब वह साफ तौर पर शादी से इनकार कर रहा है. इससे परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है. सीएसपी ग्वालियर मनीष यादव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *