ग्वालियर से 13 बांग्लादेशी पकड़े…:12 एक ही परिवार के, डिटेंशन सेंटर भेजा

ग्वालियर पुलिस ने 13 संदेही बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए बांग्लादेशियों में 7 पुरुष, तीन महिलाएं व तीन बच्चे शामिल हैं। एक युवती कॉस्मोवेली टाउनशिप से पकड़ी है। इसकी साथी युवतियां कुछ समय पहले सिटी सेंटर व पड़ाव क्षेत्र के होटलों में पकड़ी गई थीं, तब यह दिल्ली चली गई थी। पुलिस ने इन सभी के जब्त दस्तावेज दिल्ली दूतावास में परीक्षण के लिए भेजे हैं और संदेहियों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

एसएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार, दस्तावेज की तस्दीक होने के बाद सभी आरोपियों को बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई होगी। विगत वर्ष भी ग्वालियर से 9 बांग्लादेशियों को पकड़कर बांग्लादेश भेजा गया था।
सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि विगत वर्ष ग्वालियर छोड़कर गए बांग्लादेशी परिवार फिर ग्वालियर में आने लगे हैं। इसके बाद टास्क फोर्स बनाकर अलग-अलग दबिश दी गई। पकड़े गए 12 लोगों का परिवार मजदूरी व कबाड़ा एकत्र करता है, जबकि एक ब्यूटी पार्लर व घर पर काम करती है।

गायब हुए बांग्लादेशियों की चल रही थी तलाश, इसी से मिली सूचना

विगत वर्ष गायब हुए बांग्लादेशियों की सूचना को ग्वालियर पुलिस ने दिल्ली व भोपाल की एंजेसी को भी अवगत करा दिया था। इन गायब परिवारों के बंद हुए नंबर व स्थानीय पड़ताल में मिले दस्तावेज भी इन राष्ट्रीय एजेंसियों को भेजे गए थे।
इनके नंबर व दस्तावेज के आधार पर दिल्ली व भोपाल की एंजेंसी व एटीएस भी लगातार तस्दीक कर रही थी। इसी पड़ताल में विगत दिनों पता चला कि विगत वर्ष जो नंबर बंद हुए थे वह फिर एक्टिव हुए हैं और फिर ग्वालियर पहुंचे हैं। बताया गया है कि ग्वालियर छोड़कर यह बेंगलुरु चले गए थे।

इन्हें पकड़कर भेजा डिटेंशन सेंटर…

जमाल खान (39) निवासी खुलना, बांग्लादेश, ​रेहान खान (18) निवासी खुलना, ​जुम्मन मुल्ला (18) निवासी खुलना, मोहम्मद नुबेर हुसैन (28) निवासी नरसिंगदी, ढाका, मोहम्मद मालिक मियां (27) निवासी नरसिंगदी, ढाका, युसुफ शेख (38) निवासी खुलना, सलमा सरदार निवासी दक्षिण 24 परगना, बांग्लादेश, ​शकील खान (25), निवासी खुलना, ​काजल (19), निवासी खुलना, अंतरा आक्ता निवासी नारायण गंज ढाका सहित बच्चों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

कॉस्मोवेली में काम करती मिली बांग्लादेशी युवती, बोली- स्थानीय से शादी कर ली

बताया गया है कि कॉस्मोवेली में भी एक बांग्लादेशी युवती को पकड़ा गया है। यह युवती कॉस्मो के कुछ घरों में व ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। युवती ने एक स्थानीय युवक से शादी करने की बात भी पुलिस को बताई है। यह युवक होटल व कैफे में मेनेजर बताया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *