मॉनसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर जारी चर्चा में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को जमकर निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को लग गया था कि कुछ बड़ा होने वाला है। इसीलिए पाकिस्तान की तरफ से न्यूक्लियर हमले की धमकियां भी आने लगी थीं, लेकिन हमारी तरफ से यह साफ कर दिया गया था कि अब न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बात रखते हुए कहा कि पाकिस्तान की तरफ से हमारी लड़ाई तो कई बार हुई है। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमने इतने अंदर तक हमला किया हो। पाकिस्तान पर हमला करके हमने उसकी न्यूक्लियर हमले की धमकी को झूठा साबित कर दिया। भारत ने साबित किया कि अब किसी भी न्यूक्लियर ब्लैकमैलिंग के आगे भारत झुकेगा नहीं।
इससे पहले पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि हमारी मिसाइलों में पाकिस्तान पर इतना ताकतवर प्रहार किया कि उनके एयरबेस अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने कहा, “हमारा हमला इतना सटीक था कि हमने पाकिस्तान के कोने-कोने में मौजूद आतंकी अड्डों को धुंआ-धुआँ कर दिया। पाकिस्तानी सेना ने सोचा भी नहीं था कि भात बहावलपुर, मुरीदके पर हमला कर देगा। हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।
![]()