संजय राउत ने दूसरी बार बागी सांसदों को दी गाली, बोले- सबसे बड़ा गुनहगार सुप्रीम कोर्ट,

संजय राउत ने शिवसेना (UBT) के बागी सांसदों को दूसरे दिन भी गाली दी है. बुधवार को भी उन्होंने इन सांसदों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था.  गुरुवार को दिल्ली में संजय राउत ने बागी सांसदों को डरपोक **** कहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले सांसद **** हैं. 
नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत से जब बागी सांसदों को मिली सुरक्षा के बारे में पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वे  **** हैं. इसे हटाना नहीं. इसके बाद उन्होंने सांसदों को डरपोक कहा. 
आगे संजय राउत ने कहा कि उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र में आना चाहिए और उस तरह स्वछंद घूमना चाहिए, जिस तरह तो तब घूमते थे जब वे हमारे साथ थे.

शिंदे उन्हें बॉडी गार्ड दे दिया, दो आगे और दो पीछे. वे ऐसे चल रहे हैं जैसे उन्हें शौर्यचक्र मिला है.  

सबसे बड़ा गुनहगार सुप्रीम कोर्ट है: राउत

शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद ने सुप्रीम कोर्ट पर भी निशाना साधा और कहा कि सबसे बड़ा गुनहगार सुप्रीम कोर्ट है. लोकतंत्र की धज्जियां उड़ने वाले में सबसे बड़ी गलती सुप्रीम कोर्ट की है. उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट कुछ कर रही होती तो ये नौबत नहीं आती. 

बता दें कि शिवसेना UBT ने गुरुवार को 11 बजे संसदीय दल बैठक बुलाई थी, लेकिन सिर्फ 3 सांसद (अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे) पहुंचे. बाकी 6 सांसद गायब रहे. इन सांसदों ने शिवसेना यूबीटी से अलग होने का मन बना लिया है. अब शिवसेना यूबीटी व्हिप का उल्लंघन बताकर बागियों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

दिल्ली में पार्टी की संसदीय दल की बैठक के बाद संजय राउत ने कहा कि, ‘बैठक में लोकसभा के तीन सांसद शामिल हुए- अरविंद सावंत, राजाभाऊ वाजे और अनिल देसाई. मैं राज्यसभा से हूं. जो सांसद बैठक में शामिल नहीं हुए, उन्होंने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया है. इसलिए, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्हें ‘कारण बताओ नोटिस’ (show-cause notice) भेजा जाएगा और उनसे जवाब मांगा जाएगा. हम उनकी सदस्यता रद्द करने पर विचार करेंगे. जब हम कल स्पीकर से मिले थे, तो उसकी एक तस्वीर सार्वजनिक हुई थी. अगर बाकी 6 सांसद स्पीकर से मिले हैं, तो उसकी तस्वीर दिखाएं…इसे रणनीति नहीं, बल्कि धोखा कहा जाता है. वे अभी भी हमारी पार्टी के सदस्य हैं और हमारे चुनाव चिह्न पर जीते हैं. अगर उन्होंने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया है, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
संजय राउत ने कहा है कि बीजेपी ने देश की राजनीति को गंदा किया है, खासकर महाराष्ट्र में, और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *