BSF इंस्पेक्टर 30 दिनों तक रहा Digital Arrest, धमकाकर बदमाशों ने ऐंठे 70 लाख रुपये

ग्वालियर। ग्वालियर में सबसे लंबे चले डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने सामने आया है, जिसमें साइबर ठगों ने 30 दिन तक बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के इंस्पेक्टर को निशाना बनाकर 70.29 लाख रुपये ठग लिए।
उन्होंने इंस्पेक्टर को मनी लांड्रिंग केस में फंसे होने की धमकी देकर 25 बैंक खातों में 71 लाख 24 हजार 988 रुपए ट्रांसफर करा लिए। उन्हें विश्वास दिलाने के लिए इसमें से 94 हजार 998 रुपए लौटाए भी लेकिन 70 लाख 29 हजार 990 रुपए हड़प लिए।

बीएसएफ अकादमी में है पोस्टिंग

बता दें कि इससे पहले जो वारदात सामने आई हैं, उनमें 24 घंटे से लेकर 72 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित 59 वर्षीय अबसार अहमद मूलत: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन का निवासी हैं। उनकी टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में पोस्टिंग है।

2 दिसंबर को आया था कॉल

बीएसएफ के इंस्पेक्टर के मुताबिक, 2 दिसंबर को वाट्सएप पर ऑडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि मुंबई साइबर ब्रांच से बोल रहा है। उसने कहा कि तुम्हारे खिलाफ मनीलांड्रिंग का केस है। इसमें मेरा अरेस्ट वारंट निकला हुआ है, फिर वह बोला कि मेरे मोबाइल नंबर पर कई केस चल रहे हैं।

परिवार को जेल भेजने की धमकी

मेरे साथ मेरे परिवार को भी जेल भेज दिया जाएगा। कोर्ट से आदेश जारी हुआ है कि मुझे और मेरे परिवार को अरेस्ट किया जाए। फिर उनके द्वारा वाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉल किया गया। वे कई दिनों तक इसी तरह वीडियो कॉल पर संपर्क में रहकर धमकाने रहे।

मनी लांड्रिंग में शामिल होने का डर

ठगों ने कहा कि मेरे पास जितना भी पैसा है, उसे एक खाते में ट्रांसफर करना होगा। अगर राशि सही पाई गई तो पैसा वापस आ जाएगा। अगर मनी लांड्रिंग में शामिल पाया गया तो पैसा जब्त होगी और जेल हो जाएगी। जैसा-जैसा वह कहते गए, मैं वैसा ही करता चला गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *