बजट 2026 की PM मोदी ने की तारीफ, बोले-सपनों को साकार करेगा यह Budget, जल्द बनेंगे तीसरी अर्थव्यवस्था

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को संसद में पेश आम बजट 2026 की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट देश के भविष्य का बजट है। यह बजट देश को और सशक्त बनाएगा। बजट का लक्ष्य महंगाई नियंत्रित रखने पर है। पीएम ने कहा कि इस बजट से विकसित होते भारत को एक नई उड़ान मिलेगी और हम जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर होंगे। बजट में बुनियादी संरचना को मजबूत बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में बायोफॉर्मा, सेमीकंडक्टर, मिशन शक्ति और एमएसएमई सेक्टर पर जोर है। यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करने वाला है।

140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक है यह बजट

पीएम ने कहा कि यह यूनियन बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। इससे सुधारों को गति मिलेगी और देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। वित्त मंत्री की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत करके नया रिकॉर्ड बनाया है। पीएम ने आगे कहा, ‘यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। यह भारत के उज्जवल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। इस बजट से सुधारों को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।’

लोकल से ग्लोबल विषय पर हो रहा काम’

बजट के बारे में पीएम ने कहा कि ‘इस बजट में राजकोषीय घाटा कम करने और महंगाई पर नियंत्रण पाने पर जोर है। हाल ही में हमने जो बड़े ट्रेड डील किए हैं उसका लाभ यहां के लघु और मध्यम उपभोक्ताओं को मिलेगा। बॉयोफार्मा सेमीकंडक्टर इन तमाम चीजों का विशेष ध्यान रखा गया है। टेक्सटाइल सेक्टर में नई स्कीम हाईटेक टूल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया गया है। लोकल से ग्लोबल विषय पर काम हो रहा है। बड़े कदम उठाए जा रहे हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। फ्रेट कॉरिडोर, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर यह सब तेरी से बनाए जा रहे हैं, इससे विकास को तेजी मिलेगी।

यूनियन बजट 2026 की अहम घोषणाएं

केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी को साल 2026-27 के लिए आम बजट पेश किया। इस बजट में में कई बड़े ऐलान भी किए गए हैं। किसानों से लेकर MSME सेक्टर को लेकर कई घोषणाएं की गई हैं। बजट में लखपति दीदियों, दिव्यांगजनों और बुनकर श्रमिकों का भी खासतौर पर ध्यान रखा गया है। बजट 2026 में किन-किन योजनाओं की घोषणा हुई है। देश में सात नए हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसके अलावा सेमीकंडक्टर सेक्टर में 40,000 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव रखा गया है।

बजट पर पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें

1. नारी शक्ति का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट 2026-27 एक ऐतिहासिक बजट है, जो नारी शक्ति की मजबूत स्थिति दिखाता है. बतौर महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया. यह बजट महिलाओं को मजबूत करने और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में अहम कदम है.

2. भारत के 2047 के सपने की नींव

पीएम मोदी ने इस बजट को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्जवल भविष्य की ठोस नींव तैयार करता है.

3. ग्लोबल लेवल पर भारत की मजबूत भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के 140 करोड़ नागरिक ‘फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनमी’ (सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था) बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं. हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं. यह करोड़ों देशवासियों का संकल्प है. हाल में किए गए व्यापार समझौतों और दुनिया भर की अन्य घटनओं से भारत की भूमिका विश्व स्तर पर और अधिक सशक्त हुई है.
दुनिया के एक भरोसेमंद डेमोक्रेटिक पार्टनर और भरोसेमंद क्वालिटी सप्लायर के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है. हाल में भारत ने जो ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ की है, उसका मैक्सिमम बेनिफिट भारत के युवाओं को मिले.

4. ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का नया रोडमैप

इस बजट में ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को नई रफ्तार देने के लिए रोड मैप पेश किया गया है. नई उभरती हुई इंडस्ट्रीज यानी सनराइज सेक्टर्स को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है.

पीएम ने बायोफार्मा शक्ति मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, रेयर अर्थ कॉरिडोर का निर्माण, क्रिटिकल मिनरल्स पर फोकस, टेक्सटाइल सेक्टर में नई स्कीम, हाईटेक टूल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा और चैंपियन MSME तैयार करने को फ्यूचरिस्टिक बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट देश की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान रखता है.

5. MSME को बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने बताया कि बजट में छोटे और मझोले उद्योगों (MSME) को लोकल से ग्लोबल बनने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. इससे इन उद्योगों को और ज्यादा ताकत मिलेगी और वे दुनिया भर के बाजारों में कंपटीशन कर सकेंगे.

6. इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए खास ध्यान दिया गया है. हाई स्पीड रेल, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देश भर में वाटरवेज का विस्तार, म्युनिसिपल बोंड्स जैसे प्रोजेक्ट्स देश भर में आर्थिक विकास के साथ विकसित भारत बनाने की कोशिश को नई रफ्तार देंगे. इससे लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

7. युवाओं पर खास जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह युवा शक्ति बजट है. इसमें स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और क्रिएशन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलों का जिक्र किया गया है. मेडिकल हब्स, ऑरेंज इकोनॉमी यानी ऑडियो-विजुअल गेमिंग और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के जरिए युवाओं को नई दिशा मिलेगी. भारत को दुनिया का डाटा सेंटर हब बनाने के लिए टैक्स में बड़ी छूट की घोषणा भी की गई है.

8. महिलाओं को सशक्त बनाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHGs) से जुड़ीं हैं. पीएम ने कहा कि उनके लिए बजट में कई विशेष योजनाओं का ऐलान किया गया है. खासकर सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को बढ़ावा देने के लिए नए उपाय किए गए हैं, ताकि महिलाओं को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के और ज्यादा मौके मिलें. पीएम मोदी ने कहा,

“कोशिश यही है कि हर घर लक्ष्मी जी पधारें. हर जिले में छात्राओं के लिए नए हॉस्टल बनाने का अभियान भी शिक्षा को सुलभ बनाएगा.”

9. कृषि और पशुपालन को तरजीह

भारत के कृषि और डेयरी सेक्टर को इस बजट में बड़ी तरजीह दी गई है. खासकर नारियल, काजू, कोको और चंदन की पैदावार से जुड़े किसानों के लिए अनेक अहम कदम उठाए गए हैं. किसानों के लिए ‘भारत विस्तार AI’ का ऐलान किया गया है. इससे किसानों को उन्हीं की भाषा में जानकारी मिलेगी. पीएम ने कहा कि फिशरीज और पशुपालन में उद्यमिता को बढ़ावा देने से गांव में ही रोजगार और स्वरोजगार के और ज्यादा अवसर बनेंगे.

10. टूरिज्म और नॉर्थ ईस्ट में विकास

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, खासकर भारत के नॉर्थ-ईस्ट इलाके पर खास जोर दिया गया है. इससे पर्यटन उद्योग को ताकत मिलेगी और वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार के नए मौके मिलेंगे. पीएम ने कहा कि भारत के अलग-अलग राज्यों को ताकतवर बनाकर संतुलित विकास की नींव भी इस बजट में मजबूत की गई है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *