5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को नतीजे, दिल्ली चुनाव तारीखों की हो गई घोषणा, हर अपडेट

दिल्ली में बजा चुनावी बिगुल, जेपी नड्डा ने की खास अपील

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान होने के साथ ही अलग-अलग पार्टी के नेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि दिल्ली वाले ऐसी सरकार चुने, जो जीवन स्तर में सुधार लाने, भ्रष्टाचार से लड़ने, प्रदूषण कम करने और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करे।

दिल्ली सरकार के पास जनता को दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है…दिल्ली के मुख्यमंत्री को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाए गए ‘शीश महल’ को देखने की अनुमति देनी चाहिए…उन्होंने दिल्ली की जनता से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। पिछले 10 सालों में उनकी (AAP) एकमात्र उपलब्धि ‘शीश महल’ है

दिल्ली: भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा किए जाने को लेकर कहा, ‘लोकतंत्र का उत्सव है। लोकतंत्र के उत्सव में दिल्ली के लोग पिछले 10 से जो आपदा झेल रहे थे उससे निवारण के लिए 5 फरवरी को वोट डालेंगे। 1.5 करोड़ लोग इस आपदा से मुक्ति पाने के लिए अपने मत का उपयोग करेंगे…’

दिल्ली में आज से ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का मंगलवार को ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि, चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही दिल्ली में चुनाव ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो गई है। आचार संहिता के तहत सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता और चुनावी रैलियों के लिए पुलिस अनुमति अनिवार्य है।

भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा, ‘… अब चुनाव की तारीख आई है। ये बहुत खुशी की बात है कि दिल्ली की जनता को फिर अपना मतदान देकर अगले 5 सालों के लिए विकास की राजनीति के साथ चलने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि दिल्ली की जनता अपना आशीर्वाद देकर भाजपा का मुख्यमंत्री बनाएगी।’

दिल्ली को 8 फरवरी को ‘डबल इंजन’ की सरकार मिलेगी: वीरेंद्र सचदेवा

भाजपा की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को यह विश्वास जताया कि 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को ‘डबल इंजन’ की सरकार मिलेगी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती तीन दिन बाद 8 फरवरी को की जाएगी। वहीं, नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है और नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी तक की जाएगी। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 5 फरवरी का दिन महत्वपूर्ण होगा क्योंकि 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता दिल्ली का भविष्य तय करेंगे। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय राजधानी के एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता दिल्ली को बेहतर और सुंदर बनाने के लिए मतदान करेंगे।’

भाजपा के लिए 5 बहुत भाग्यशाली है। 25 मई में भी हम पांचों सीटें जीते थे और अब 5 फरवरी आया है तो हम इसे बहुत शुभ मानते हैं… दिल्ली की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही थी कि जल्द से जल्द चुनावों की तारीख आए… 5 फरवरी तारीख तय हो गई है और इसी दिन झूठ और लूट वाली पार्टी जो आज लोगों के लिए आपदा बन गई है वह जाएगी।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की घोषणा हो चुकी है। 5 फरवरी को चुनाव होने जा रहे हैं। 5 फरवरी को निःसंदेह वो दिन होगा जब दिल्ली की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी। आज पूरी दिल्ली में कहीं ना कहीं जनता एक नई सरकार के लिए वोट करेगी…’

5 फरवरी को वोट डालने जरूर जाएं। 8 फरवरी को जब नतीजे आएंगे उसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। AAP की सरकार फिर से बनेगी।

AAP नेता मनीष सिसोदिया

चुनाव की तारीखों की घोषणा पर क्या बोले मंत्री गोपाल राय

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लोग लंबे समय से इस तारीख का इंतजार कर रहे थे। हमें भरोसा है कि दिल्ली के लोग फिर से AAP की सरकार बनाएंगे। AAP ने चुनाव की सभी तैयारियां पहले ही शुरू कर दी थी। अब चुनाव की घोषणा के बाद इसे अगले चरण में लेकर जाएंगे। पार्टी के 70 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव शेड्यूल यहाँ देखिए

चुनाव का नोटिफिकेशन- 10-01-2025

नामांकन करने की अंतिम तारीख – 17-01-2025

नामांकन जांचने की तारीख- 18-01-2025

नाम वापस लेने का अंतिम दिन- 20-01-2025

वोटिंग- 05-02-2025

रिजल्ट- 08-02-2025

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *