थानों की लगती है बोली… बेटे के घर चोरी पर दिग्विजय सिंह ने घेरा तो पुलिस कमिश्नर ने तपाक से दिया जवाब

भोपाल: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के आवास से 12,000 रुपए की चोरी हुई थी। जयवर्धन सिंह का घर भोपाल में सीबीआई दफ्तर के पास है। चोरी की इस घटना के बाद भोपाल पुलिस पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने भोपाल पुलिस पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा था कि थानों की बोली लग रही है। इसके पर भोपाल पुलिस कमिश्नर के हैंडल से उन्हें तुरंत जवाब मिल गया है।

थाने की पोस्टिंग की लगती है बोली

दरअसल, चोरी की घटना के बाद दिग्विजय सिंह से एक्स पर लिखा कि जब थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा। जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास पर भी चोरी हो गई। भोपाल कमिश्नर क्या उम्मीद करें। दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर को यह ट्वीट टैग किया था।

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने दिया जवाब

16 अगस्त की रात आठ भोपाल पुलिस कमिश्नर के हैंडल से दिग्विजय के आरोपों पर जवाब आया है। पुलिस कमिश्नर ने लिखा कि थाने में पोस्टिंग की बोली के बयान निराधार और दुर्भावनापूर्ण हैं। जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास में हुई चोरी का पुलिस खुलासा कर चुकी है। आरोपी को पकड़कर सामग्री जब्त की जा चुकी है। साथ ही कहा कि हर महत्वपूर्ण अपराध में पुलिस ने तत्परता से कड़ी कार्रवाई की है। जूलरी शॉप की घटना में भी पुलिस ने महत्वपूर्ण और निर्णायक साक्ष्य जुटा लिए हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में भोपाल शहर के अंदर अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। इसमें पॉश कॉलोनियों की चोरी की घटना भी शामिल है। हाल ही में सांसद और विधायकों के आवास वाले रचना टावर में भी चोरी हुई थी। हालांकि पुलिस ने इस केस को सुलझा लिया। साथ ही शहर में कई जूलरी शॉप में भी चोरी की घटनाएं घटी हैं। इन्हीं वजहों से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *