‘हाजमा खराब हो तो हाजमोला खा लें…’, राम मंदिर को लेकर सियासत पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन से पहले सियासत तेज हो गई है. कई विपक्षी दलों को न्योता मिलने के बावजूद समारोह में शामिल होने पर असमंज है तो वहीं कई नेता न्योता न मिलने की बात कह रहे हैं. राम मंदिर पर जारी सियासत के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, भगवान श्रीराम सबके हैं. सभी को मंदिर के दर्शन करने चाहिए और जिनका हाज़मा ख़राब हो गया हो तो वो हाजमोला खाकर चलें जाएं. 

केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, “मैं किसी के कहने पर कुछ नहीं कहना चाहता, भगवान रामलला से बस यहीं प्रार्थना करना चाहता हूं कि जिनकी बुद्धि किसी भी कारण से खराब है उनकी बुद्धि का शुद्धि हो जाए. भगवान श्रीराम सबके थे, सबके हैं और सबके रहेंगे. 22 जनवरी को भगवान रामलला अपने जन्मस्थान पर विराजमान होंगे और अनंतकाल तक भगवान रामलला अपने जन्मस्थान पर रहेंगे.” 

राम मंदिर पर हो रही सियासत पर पलटवार
केशव मौर्य ने कहा, “लोग दर्शन करने के लिए 22 जनवरी के बाद भी आ सकते हैं, जिनको श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने न्योता दिया है वो अगर 22 जनवरी अयोध्या आएंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार होने के नाते हम सभी अतिथियों का, पूज्य संतों का और भक्तों का हार्दिक स्वागत करते हैं, उनकी सुरक्षा करेंगे और व्यवस्था करेंगे और जिनका हाजमा खराब हो गया हो, वो अयोध्या में कोई हाजमोला होगा जाकर के वहां खा लें वो ठीक हो जाएगा.” 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *