‘निमंत्रण केवल उन्हीं को मिला जो…’,राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने संजय राउत और उद्धव ठाकरे को दिया दो-टूक जवाब

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। 16 जनवरी से सात दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत होगी। इस पूजन में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान होंगे।

उद्घाटन समारोह में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अधीर रंजन चौधरी सहित कई विपक्षी नेताओं को भी न्योता भेजा गया है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) और सीपीएम के नेताओं ने इस कार्यक्रम में शामिल न होने का इनकार कर दिया है।

संजय राउत पर राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने साधा निशाना

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत राम मंदिर उद्घाटन को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें  राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। शिवसेना नेताओं के इन बातों पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने रविवार को कहा कि निमंत्रण केवल उन्हीं को दिया गया है जो “भगवान राम के भक्त” हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि उन्हें अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए निमंत्रण नहीं मिला है, श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने रविवार को कहा कि निमंत्रण केवल उन्हीं को दिया गया है जो “भगवान राम के भक्त” हैं।

आचार्य सत्येन्द्र दास ने की पीएम मोदी की तारीफ

एएनआई से बात करते हुए, आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, “निमंत्रण केवल उन लोगों को दिया जाता है जो भगवान राम के भक्त हैं। यह कहना पूरी तरह से गलत है कि बीजेपी भगवान राम के नाम पर लड़ रही है, हमारे पीएम का हर जगह सम्मान किया जाता है। उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है।” उन्होंने आगे कहा,” यह राजनीति नहीं है। यह उनकी भक्ति है।”

मुख्य पुजारी ने कहा, “संजय राउत को इतना दर्द है कि वह बता नहीं सकते, ये वही लोग हैं जो भगवान राम के नाम पर चुनाव लड़ते थे। जो लोग भगवान राम को मानते थे वे सत्ता में हैं, वह क्या बकवास कर रहे हैं? यह लोग भगवान राम का अपमान कर रहे हैं।”

भाजपा पर लगातार तीखे हमले कर रहे संजय राउत

इससे पहले  शिवसेना (यूबीटी गुट) नेता संजय राउत ने कहा था कि वह (बीजेपी) अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले भगवान राम के नाम पर वोट मांगेगी।  राउत ने आगे कहा था, “पीएमओ और सरकार को अपना आधार अयोध्या ट्रांसफर कर लेना चाहिए। वे केवल राम के नाम पर वोट मांगेंगे क्योंकि उन्होंने और कुछ नहीं किया है।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *