ग्वालियर। नगर निगम में फिर एक बार आफ लाइन काम चालू होगा। सोमवार से नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी कर वसूली करेंगे। जिसके लिए फिर एक बार रसीद-कट्टे चलन में आएंगे, क्योंकि नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल को एक आदेश मिला है। जिसमें आफ लाइन सेवाएं चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर लंबे समय से बंद रसीद-कट्टे एक बार फिर दिखाई देंगे। हालांकि नगरीय प्रशासन का कहना यह भी है कि सोमवार से ई-पोर्टल चालू हो जाएगा, लेकिन संभावना कम है।
गौरतबल है कि नगरीय प्रशासन विभाग के महत्वपूर्ण आनलाइन पोर्टल ई-नगर पालिका पर साइबर अटैक के चलते आनलाइन नागरिक सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी हैं। ग्वालियर सहित प्रदेश में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र सहित जलकर और संपत्तिकर जमा करने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। ई-नगर पालिका से जुड़े आटोमेटेड बिल्डिंग परमिशन सिस्टम (एबीपीएएस-2) भी साइबर अटैक की चपेट में आ चुका है, जिसके कारण भवन निर्माण की अनुमति के लिए आनलाइन आवेदन भी नहीं हो पा रहे हैं। गौरतबल है कि नगरीय प्रशासन विभाग के महत्वपूर्ण आनलाइन पोर्टल ई-नगर पालिका पर साइबर अटैक के चलते आनलाइन नागरिक सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी हैं। ग्वालियर सहित प्रदेश में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र सहित जलकर और संपत्तिकर जमा करने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। ई-नगर पालिका से जुड़े आटोमेटेड बिल्डिंग परमिशन सिस्टम (एबीपीएएस-2) भी साइबर अटैक की चपेट में आ चुका है, जिसके कारण भवन निर्माण की अनुमति के लिए आनलाइन आवेदन भी नहीं हो पा रहे हैं।
आफ लाइन आवेदन होंगे स्वीकार
सोमवार से सभी जनमित्र केन्द्र पर जन्म-मृत्यु व विवाह प्रमाण पत्र के लिए आफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान है वह अब अपने आवेदन दे सकेंगे। जबतक की ई-पोर्टल सही होकर नहीं आता है। रसीद कट्टे से वसूल होगा कर-ई-पोर्टल चालू ना होने से जलकर,संपत्तिकर सहित अन्य जितने भी कर है वह लोग आनलाइन जमा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए अब कर जमा कराने के लिए रसीद कट्टे चालू किए जा रहे हैं। जिससे लोग क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर जलकर,संपत्तिकर आदि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकेंगे।
![]()