काली माता के भेष में फिल्मी गाने पर बना दी रील, ग्वालियर में बवाल, लड़की ने कैमरे पर मांगी

ग्वालियर:  ग्वालियर में काली माता की वेशभूषा में फिल्मी गाने पर रील बनाना एक लड़की को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही इसपर विवाद मच गया। आनन-फानन में लड़की ने न सिर्फ वीडियो डिली की बल्कि कैमरे पर आकर माफी भी मांगी। हिंदू संगठनों ने इसे माता का अपमान बताया और एसपी ऑफिस जाकर FIR दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच का आश्वासन दिया है।

दरअसल, वायरल वीडियो में एक लड़की काली माता की वेशभूषा पहनकर डांस करती नजर आ रही है। प्रियांशु चौहान नामक एक शख्स ने इसे अश्लील और श्रद्धा की भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताकर FIR की मांग की। मामला यहीं नहीं शांत हुआ, वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपा। आवेदन में वीडियो में दिखने वाली महिला और इसे सोशल मीडिया पर साझा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

वीडियो के अपलोड होने के बाद सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर युवती ने ये रील अपने अकाउंट से डिलीट कर दी है, लेकिन इससे पहले ही कई लोगों ने इसे डाउनलोड कर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर का कहना है वह काली माता पर आधारित एक गाना शूट कर रही थी। शूटिंग के दौरान ही उसने वह गलत गाना लगाकर रील बना ली, लेकिन उसका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। इसके लिए वह माफी भी मांग रही है। वह खुद माता की भक्त है। उसके पास कई फोन आ चुके हैं, लेकिन उसने ऐसा जानबूझकर नहीं किया। उसने कहा कि एक गलती हुई, जिसकी माफी चाहती हूं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *