भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का ग्वालियर में हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं से कहा- हम सभी एक परिवार के साथी; रेलवे स्टेशन से अटल सभागार तक हुआ स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ग्वालियर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला एक दिवसीय ग्वालियर प्रवास है। रेलवे स्टेशन से लेकर अटल बिहारी वाजपेई सभागार तक प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने 50 से ज्यादा स्थानों पर फूलमाला और ढोल बजाकर स्वागत किया है।
खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं ग्वालियर की जनता का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने तहे दिल से हमारा स्वागत किया। बीजेपी में हर कार्यकर्ता का सम्मान है। हम सभी एक परिवार के साथी हैं और हम सभी लोग मिलकर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाएंगे। ग्वालियर के कार्यकर्ताओं में जो जोश और जज्बा दिखाई दे रहा हैं यह भारतीय जनता पार्टी की ताकत है।

पहाड़िया स्थित कैंसर हॉस्पिटल पहुचेंगे खंडेलवाल

खंडेलवाल यहां अटल सभागार में स्वागत समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे। रात 8 बजे वे पहाड़िया स्थित कैंसर हॉस्पिटल पहुचेंगे और 14वीं पुण्यतिथि पर स्वर्गीय शीतला सहाय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भजन संध्या में शामिल होने के बाद रात को रेल मार्ग से भोपाल लौट जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *