मां के हाथ से बच्चा छीनकर ले जाने वाले का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में गोली लगी सामने आई अपहरण की वजह

ग्वालियर पुलिस ने 13 फरवरी मां के हाथ से बेटे शिवाय गुप्ता को छीनकर ले जाने वाले मुख्य आरोपी भोला उर्फ देवो गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि भोला तिघरा क्षेत्र से किसी वाहन में सवार होकर दूर भागने की फिराक में था, उससे पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई।

जिस पर भोला ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने फायरिंग कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने के कारण भोला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि भोला ही अपहरण मामले का मुख्य आरोपी है, क्योंकि उसी ने शिवाय को उसकी मां आरती गुप्ता के हाथ से छीना था और बाइक पर बैठाकर भाग गए थे। भोला पहले से हत्या का आरोपी है। पुलिस ने मास्टरमाइंड मोनू गुर्जर और भूरा गुर्जर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

परिवार के करीबी हैं आरोपी

13 फरवरी के दिन शक्कर व्यापारी के 7 साल के बेटे का अपहरण किया गया था। इस घटना के खुलासे के लिए आईजी ग्वालियर ने एसआईटी का गठन किया था। इस मामले में लगातार जांच जारी थी। इसी दौरान बुधवार के दिन इस केस में दो मुख्य आरोपी भोला गुर्जर और मोनू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही आरोपी मुरैना के रहने वाले हैं और फरियादी पक्ष से उनकी पारिवारिक जान पहचान भी है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए पूरा षड्यंत्र और उसके क्रियान्वन के लिए योजना भूरा गुर्जर और मोनू गुर्जर की तरफ से की गई।

आरोपी किडनैपिंग को लेकर थे कॉन्फिडेंट

दोनों आरोपी यह जानते थे कि इस परिवार को टारगेट कर आसानी से अपहरण किया जा सकता है। इतना ही नहीं अपहरण करने के बाद जो एक करोड़ रुपए की राशि है वह भी हम आसानी से इसे प्राप्त कर लेंगे। इस योजना को सफल बनाने के लिए भोले ने मुरैना के अपने एक मकान में तीन अन्य आरोपियों को लाकर रखा। जिनकी पूर्व में भी आपराधिक पृष्ठभूमि है। साथ ही 302 के अपराधी भी रहे हैं। उन्हें में से दो आरोपी राहुल कंसाना और भोला गुर्जर ने ही बाइक पर बिठा कर बच्चे को किडनैप किया था। आरोपियों ने लगभग 15 दिनों तक अलग अलग तारीखों में अपहरण के लिए रेकी भी की।

अपहरण के बाद बच्चे को भूरा गुर्जर के मकान में रखा गया। लेकिन गंभीर घटना के चलते जब इन लोगों ने खुद को चारों तरफ से घिरा पाया। तो उन्होंने बच्चे को छोड़कर भागने में ही भलाई समझी। मुख्य आरोपी भूरा गुर्जर जो कि अपहरण के दिन सीपी कॉलोनी में पहुंचा था। वह माहौल देखकर समझ गया कि पकड़े जाने का पूरा चांस है। इस केस में कुल सात आरोपी हैं। जिनमें से दो आरोपी मुरैना पुलिस ने पकड़े थे। दो आरोपियों को और पकड़ लिया गया है। जिन्होंने बताया कि वे एक करोड़ की फिरौती लेना चाहते थे।

शॉर्ट एनकाउंटर में मुख्य आरोपी पकड़ाया

ग्वालियर के शिवाय अपहरण कांड के मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी भोला गुर्जर को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बच्चे का अपहरण कर बाइक पर बैठाने वाले आरोपी भोला गुर्जर ने भागने के प्रयास में पुलिस पर चलाई थी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें शॉर्ट एनकाउंटर के बाद भोला को गिरफ्तार किया गया। यह मुठभेड़ तिघरा थाना क्षेत्र में हुई। घायल भोला को लेकर मुरार थाना पुलिस अस्पताल के लिए पहुंची।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *