प्यार की खौफनाक सजा: परिवार से लड़कर सुल्तान से रचाई थी शादी, फिर खून में सनी मिली सोनम की लाश

प्यार के लिए अपनों को छोड़ना और परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने का अंजाम एक बार फिर बेहद खौफनाक साबित हुआ है. गुजरात के गांधीधाम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनों से बगावत कर मुस्लिम प्रेमी सुल्तान के साथ घर बसाने वाली 33 वर्षीय नेपाली मूल की युवती सोनम सुनार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने मृतका के पति सुल्तान जुसब सुमरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सोनम की मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि उसके शरीर पर लगी गहरी और गंभीर चोटों के कारण हुई है.

सुल्तान के प्यार में अंधी हो गई थी सोनम

इस दर्दनाक कहानी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी, जब गांधीधाम के भारतनगर निवासी सुल्तान सुमरा के प्यार में अंधी होकर सोनम ने अपने परिवार से नाता तोड़ लिया था और उसके साथ भागकर शादी कर ली थी. बेटी के इस कदम से आहत होकर उसके पिता रतनबहादुर सुनार और दोनों भाई गांधीधाम छोड़कर पहले सिद्धपुर और बाद में हमेशा के लिए अपने वतन नेपाल लौट गए थे.
शादी के शुरुआती कुछ साल तो ठीक बीते, लेकिन इसके बाद सुल्तान का असली रंग सामने आने लगा. वह छोटी-छोटी बातों पर सोनम को बेरहमी से पीटता था और उस पर इस कदर पाबंदी लगा दी थी कि उसे मायके वालों से बात तक करने की इजाजत नहीं थी. सोनम बेहद छिपकर कभी-कभी दुबई में रहने वाले अपने छोटे भाई राहुल से बात कर पाती थी.

पति बहुत गुस्सैल है, रोज मारता-पीटता है’

बीती 12 जुलाई को सोनम ने खौफ के साए में अपने चचेरे भाई संतोष सुनार को फोन किया था, जो उसकी आखिरी चीख साबित हुई. उसने रोते हुए भाई से कहा था कि उसका पति बेहद गुस्सैल है और उसे रोज मारता-पीटता है. डर से कांपती सोनम ने भाई को चेतावनी देते हुए कहा था कि तुम कभी मेरे घर मत आना और न मुझे फोन करना, वरना वह मुझे जान से मार डालेगा. सोनम का यह डर सच साबित हुआ और शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि भारतनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है और ससुराल वाले जल्दबाजी में उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं.

बहन की मौत पर दुबई से भागा आया भाई

बहन की मौत की खबर मिलते ही भाई राहुल सुनार दुबई से गांधीधाम पहुंचा और आरोपी सुल्तान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया. राहुल ने दर्द से गुजरते हुआ कहा की, ‘मुझे बस एक यही है कि मेरी बहन को न्याय मिलना चाहिए और ऐसा न्याय मिलना चाहिए कि आगे किसी लड़की को ऐसी तकलीफ, दुःख से गुजरना ना पड़े. लास्ट टाइम तक वो हमें संपर्क नहीं कर पाई, हमको बता नहीं पाई कि मेरे साथ ऐसी प्रॉब्लम हो रही है.
राष्ट्रिय हिन्दू संघ के संयोजक योगी देवनाथ बापु ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘एक नेपाली परिवार की एक बच्ची को वो ले गया. और उस हिंदू नेपाली लड़की को इतना मारा कि उसकी मृत्यु हो गई. अगर आप उस लड़की के वीडियो या फोटो देखेंगे, तो आप सभी का खून खौल उठेगा. मैं गुजरात के गृह मंत्री से निवेदन करता हूं, आरोपी को ऐसी सजा मिले ऐसी सजा मिले के आने वाली इनकी सात पीढ़ियां याद रखें.’

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *