अहमदाबाद: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 लोगों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को अवैध रूप से चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. यह हादसा रामोल-गात्राड रोड नहर के किनारे खुले मैदान में संचालित इकाई में हुआ. विस्फोट इतना तेज था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई.
पुलिस के अनुसार, शुरुआत में दो लोगों की मौत की जानकारी मिली थी, लेकिन राहत और बचाव अभियान आगे बढ़ने पर मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई. हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
दमकल और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.
पुलिस ने कहा कि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी. मामले में गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.
विस्फोट के कारणों का पता लगाने और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) समेत अन्य जांच एजेंसियों की टीमों को मौके पर बुलाया गया है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *