फर्जी निकली वायरल NEET OMR शीट!’ NTA का बड़ा खुलासा, 167 नंबर ही आए थे

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे एक और विवाद पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पूरी तरह विराम लगा दिया है. NTA ने एक आधिकारिक बयान जारी कर छात्रा आर्या सिंह (आवेदन संख्या: 260410434102) द्वारा OMR आंसर शीट में धांधली के दावों को सिरे से खारिज करते हुए वायरल OMR शीट को ‘डिजिटली एडिटेड’ और फर्जी करार दिया है.
NTA ने साफ किया है कि छात्रा का घोषित 167 अंकों का स्कोर पूरी तरह सही और वेर‍िफाइड है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

NTA की जांच में सामने आई ‘डिजिटल धोखाधड़ी’

सोशल मीडिया पर छात्रा की OMR शीट वायरल होने और नतीजों में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद NTA ने अपने रिकॉर्ड्स की गहन जांच की. जांच के बाद NTA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (@NTA_Exams) पर पूरी हकीकत बयां की:
एजेंसी ने स्पष्ट किया कि छात्रा की असली OMR शीट NTA के पास सुरक्षित है. OMR रिस्पॉन्स की (Response Key) चैलेंज विंडो के दौरान यही असली शीट छात्रा की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजी गई थी. सोशल मीडिया पर जो इमेज घुमाई जा रही है, वह उसी असली OMR शीट का एक एडिटेड वर्जन है. असली शीट पर इनविजिलेटर के हस्ताक्षर का समय 3:45 PM दर्ज था, जिसे डिजिटली बदलकर 2:45 PM कर दिया गया.

जांच में इस फर्जी OMR शीट पर डिजिटल छेड़छाड़ के कई अन्य निशान भी पाए गए हैं.

पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट के तहत हो सकती है जेल!

NTA ने फर्जी OMR शीट बनाने और उसे सोशल मीडिया पर फैलाने वालों को कड़ा संदेश दिया है. एजेंसी ने चेतावनी दी है कि जाली या एडिटेड OMR शीट तैयार करना और उसे वायरल करना सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत एक गंभीर और दंडनीय अपराध है. NTA ने 20 जुलाई 2026 को इस संबंध में एक विस्तृत सार्वजनिक नोटिस भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *