मेरी सहमति के बिना कुछ भी मत देना’, वांगचुक की पत्नी का सफदरजंग अस्पताल को अल्टीमेटम

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो ने साफ कहा है कि परिवार, डॉक्टरों और उनकी सहमति के बिना वांगचुक को कोई भी दवा मुंह से या नस के जरिए नहीं दी जानी चाहिए. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वे खुद अस्पताल में मौजूद हैं और वांगचुक की सेहत पर पूरी नजर रखे हुए हैं. 

दरअसल, सोनम वांगचुक की तबीयत उनकी 21 दिन से चल रही भूख हड़ताल के दौरान बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. 
दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह कदम डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद उठाया गया. वांगचुक जंतर मंतर पर एनईईटी परीक्षा में गड़बड़ियों और इससे जुड़ी छात्रों की मौत के मामले में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर बैठे थे. 

दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर सचिन शर्मा ने पीटीआई को बताया कि वांगचुक को हाईकोर्ट के आदेश पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें जरूरी इलाज दिया जा रहा है. अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, वांगचुक लंबे भूख हड़ताल और शरीर में पानी की कमी के चलते कमजोर हो गए हैं. 

हालांकि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर उन पर लगातार नजर रख रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोकने की कोशिश की, जिससे थोड़ी देर के लिए माहौल गरमाया, लेकिन पुलिस ने संयम बरतते हुए वांगचुक को अस्पताल पहुंचाया.

अभिजीत दिपके अब भूख हड़ताल पर

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को ऐलान किया कि वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं. उन्होंने यह घोषणा सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के तुरंत बाद की.

कैसी है सोनम का हेल्थ?

सोनम वांगचुक की मेडिकल टीम ने उनकी सेहत को लेकर नया अपडेट जारी किया है. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य संकेत सामान्य हैं. हालांकि जांच में यह भी सामने आया है कि उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से कम है और ब्लड शुगर भी सामान्य से कम है. वहीं, उनकी ECG रिपोर्ट सामान्य आई है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *