भारत के कई शहरों में लोगों को तेज गर्मी और तपिश का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में बहुत से लोग ठंडक पाने के लिए AC का यूज कर रहे हैं. हालांकि सिर्फ AC की मदद से घर के टेम्प्रेचर को कम नहीं किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि घर को कैसे ठंडा रखा जा सकता है.
तेज धूप के दौरान घर की छत तेज गर्म हो जाती है, जिसकी तपिश घर के अंदर भी महसूस होती है. ऐसे में AC को ज्यादा काम करना पड़ता है. AC बंद करते ही दोबारा टेम्प्रेचर बढ़ जाता है और गर्मी लगने लगती है.
AC से बेहतर कूलिंग कैसे मिलेगी?
AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए घर की छत के टेम्प्रेचर को कंट्रोल करना होगा. इसके लिए छत पर पेंट से लेकर ग्रीन कलर की नेट तक का यूज कर सकते हैं.
छत ठंडी रखने का उपाय
• सफेद या रिफ्लेक्टिव पेंट कराएं
• छत पर पानी का छिड़काव करें
• गमले या ग्रीन नेट लगाएं
AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए ध्यान रखें कि कमरे के पर्दे और दरवाजों को बंद कर दें. साथ खिड़कियों के ऊपर मोटे पर्दों का इस्तेमाल करें ताकि धूप कमरे के अंदर प्रवेश ना कर पाए.
सही Ton कैपिसिटी का AC यूज करें
रूम के साइज के मुताबिक AC Ton को चुनना चाहिए. रूम का साइज 100 से 120 स्क्वेयर फीट एरिया है तो 1 Ton AC का यूज करना चाहिए. बड़े कमरों के लिए 1.5 Ton के AC का यूज करना चाहिए.
AC के काम करने का तरीका क्या है?
AC एक बंद कमरे की गर्म हवा को ठंडा करने का काम करता है. इसके लिए इनडोर यूनिट कमरे की गर्म हवा को खींचता है और फिर उसको ठंडा करके कमरे में सर्कुलेट करता है.
AC के अंदर एक खास गैस होती है, जिसे रेफ्रिजरेंट कहते हैं. इसकी मदद से पाइप को ठंडा किया जाता है और उन पाइप के ऊपर से गर्म हवा को गुजारा जाता है, जिसमें ठंडी हवा में बदल जाती है.
![]()