सिर्फ 5 सेकेंड में खत्‍म हो जाएगी जंग, अगर…’, जेफरीज ने बताया- US और ईरान समझौते का प्‍लान!

ईरान-अमेरिका जंग से आज पूरी दुनिया पर भारी दबाव बढ़ा है. कच्‍चे तेल की कीमतें तेजी से ऊपर की ओर बढ़ी हैं और एनर्जी संकट गहरा गया है. इस बीच, जेफरीज ने अपनी एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें कहा गया है कि अगर कुछ चीजें हो जाएं तो सिर्फ 5 सेकेंड में जंग खत्‍म हो सकती है. 
जेफरीज ने अपने नवीनतम ‘ग्रीड एंड फीयर’ नोट में कहा है कि ऐसे किसी समझौते की कल्पना करना मुश्किल है जिस पर ईरान सहमत हो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसे अपनी जीत भी मान सकें. लेकिन फिर भी जेफरीज का मनना है कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, मध्यावधि चुनावों के नजदीक आने के कारण, घरेलू राजनीतिक उद्देश्यों से युद्ध समाप्त करना चाहते हैं. 

जेफरीज ने कहा कि हाल ही में अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में हुई हलचल ने इस उम्मीद को फिर से जगा दिया है कि ट्रंप ईरान के साथ समझौता करेंगे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा कोई भी समझौता ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के इजरायल के एजेंडे के विपरीत होगा. 

ये चीजें करके 5 सेकेंड में हो सकती है डील

इसके बावजूद जेफरीज ने कहा कि जहां तक ​​लालच और भय का सवाल है, अगर अमेरिका द्वारा लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा दिए जाएं और ईरान की संपत्तियां अनफ्रीज कर दी जाएं, तो तेहरान के साथ पांच सेकंड में समझौता हो सकता है.  
वहीं इस रिपोर्ट में न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख का भी जिक्र किया गया है जिसमें सुझाव दिया गया था कि इजरायली और ट्रंप प्रशासन सत्ता परिवर्तन की उम्मीद कर रहे थे. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसी उम्‍मीदें अब चकनाचूर हो गई हैं. इस  सप्‍ताह इस्तांबुल में ग्रीड एंड फीयर का बोलबाला रहा है और वहां कोई भी ईरानी शासन के तत्‍काल पतन की उम्‍मीद नहीं कर रहा है. 

होर्मुज बंद होने से भारी दबाव

  होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी आपूर्ति संबंधी समस्याओं के कारण महंगाई का दबाव बढ़ रहा है और ग्‍लोबल इंटरेस्‍ट रेट्स बढ़ने की आशंका छाई हुई है. ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार भू-राजनीतिक चिंताओं, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता, बॉन्ड यील्ड में बदलाव और USDINR (अमेरिकी डॉलर और मुद्रा) के उतार-चढ़ाव के कारण सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. 

शेयर बाजार का क्‍या होगा? 

इस रिपोर्ट में शेयर बाजार से जोड़ते हुए कहा गया है कि कुल मिलाकर यह लंबे समय के लिए अगले बड़े उछाल के लिए एक मजबूत आधार तैयार करती है. आगे चलकर, सार्थक गिरावट के लिए निफ्टी को 20-दिवसीय EMA और मौजूदा लेवल के ऊपरी स्तर 23,800 को पार करना और उससे ऊपर बने रहना होगा. ऐसा करने में विफल रहने पर 23,200-23,800 के भीतर लंबे समय तक गिरावट रह सकती है. अभी निफ्टी के लिए मौजूदा सपोर्ट लेवल 23,200 है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *