नया कानून: अब बस ड्रायवर हड़ताल पर, सड़कों पर बसों के न आने से यात्री हुए परेशान

ग्वालियर । केंद्र सरकार के हिट एंड रन को बनाए गए नए कानून के विरोध में ट्रक ड्रायवर तो पहले से ही ट्रकों को छोड़ जाम लगा रहे थे। लेकिन अब इस हड़ताल में प्रायवेट बसों के ड्रायवर भी शामिल हो गए। सोमवार को ग्वालियर चंबल के सभी प्रायवेट बसों के ड्रायवरों ने बसों को चलाना बंद कर दिया और हड़ताल शुरू कर दी। बसों के सड़कों पर न आने से यात्री सड़कों पर नजर आने लगे। ग्वालियर शहर में बस स्टेण्ड से लेकर गोला मंदिर चोराहे पर सड़कों पर यात्रियों को परेशान होते हुए देखा गया।

केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून को लेकर देशभर में ट्रक चालकों के विरोध में बीच ग्वालियर में भी रविवार को आक्रोश दिखा। ट्रक चालकों ने इसके विरोध में बिलौआ व डबरा क्षेत्र में हाइवे जाम कर दिया और इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस फोर्स सूचना मिलते ही पहुंचा और ट्रक चालकों का खदेड़ एफआइआर दर्ज की। पहले पुलिस ने बात करने का प्रयास किया लेकिन चालक अभद्रता करने लगे। इस विरोध के चलते पेट्रोल डीजल टैंकर एसोसिएशन, गैस व ग्वालियर के ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधियों को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को दोपहर एक बजे बैठक में बुलाया है। दूसरे जिलों की तरह पेट्रोल-डीजल टैंकर चालक अपने वाहन खड़े न कर दें इसको लेकर प्रशासन की चिंता है। ऐसा हुआ तो लोगों के लिए परेशानी खडी हो जाएगी। सभी संबंधित विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन के मामले में नया कानून बनाया गया है। इसमें टक्कर मारकर भागने वाले चालक को दस साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। इसके विरोध में ग्वालियर के भी चालक उतर आए हैं। इसके चलते यह लोग हड़ताल पर चले गए हैं। रविवार को चालकों ने झांसी हाइवे पर बिलौआ और डबरा इलाके में चक्काजाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने चक्काजाम करने वाले वाहन चालकों पर एफआइआर दर्ज की है। एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि नए कानून के विरोध

को लेकर शनिवार रात से कुछ पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रही थीं। इसी के चलते चालक इकट्ठे हुए। पहले बिलौआ फिर डबरा में हाइवे जाम कर दिया। जब यहां पुलिस पहुंची तो पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। इसके चलते चालकों से खदेड़ा गया और जाम खुलवाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक इन लोगों ने हाइवे जाम रखा। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जाम खुलवाया इसके बाद बिलौआ थाने में चालकों पर एफआइआर दर्ज की।

ट्रक चालक छोड़ रहे काम आल इंडिया ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

के ग्वलियर जिलाध्यक्ष सुनील माहेश्वरी ने बताया कि नए कानून के विरोध में चालकों में आक्रोश है, बड़ी संख्या में चालकों ने रविवार से काम पर आना बंद कर दिया है। इस कारण माल ढुलाई में लगे ट्रकों के पहिए भी थमते जा रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में 150 ट्रक इस कारण माल लेकर नहीं जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *