नौतपा का टॉर्चर शुरू: ग्वालियर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, भोपाल हीट वेव का अलर्ट, सुबह से ही लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

ग्वालियर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीती रात इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जिसमें न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को नौतपा के पहले दिन सुबह से ही तेज गर्म हवाएं चलीं।

मौसम विभाग के अनुसार, रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है।

सुबह से ही तेज गर्म हवाएं

सोमवार सुबह से ही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने जनजीवन प्रभावित किया। सुबह 5:30 बजे तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो 8:30 बजे तक बढ़कर 36 डिग्री पहुंच गया।

लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मई में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें लगभग सूनी रहीं। लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाव की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में हीट स्ट्रोक और सिरदर्द जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। बेवजह दोपहर में 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकले।
नौतपा की शुरुआत आज (25 मई) से हो रही है, जो 2 जून तक चलेंगे। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल की माने तो 25 से 28 मई तक पूरा प्रदेश हीटवेव की चपेट में रहेगा। यानी, नौतपा के शुरुआत 4 दिन भीषण गर्मी और लू चलेगी। पहले दिन सोमवार को 44 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। इनमें से 5 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *