राहुल ने मां के साथ मुरब्बा बनाया:बोले- BJP वाले चाहें तो उन्हें मिल सकता है; सोनिया ने कहा- वे हम पर वापस फेंक देंगे

साल 2023 के आखिरी दिन राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर संतरे का मुरब्बा (JAM) बनाने का वीडियो शेयर किया है। इसे बनाने में सोनिया गांधी उनकी मदद करती दिख रही हैं। 5 मिनट के इस वीडियो में दोनों को कांच के जार में मुरब्बा भरते देखा जा सकता है। इन जारों पर एक टैग लगा है, जिसमें लिखा है- विद लव, सोनिया एंड राहुल।

वीडियो में एक ऐसा मोमेंट भी नजर आता है जब राहुल सोनिया से कहते हैं, अगर BJP के लोग चाहें तो उन्हें ये जैम मिल सकता है। इस पर सोनिया मजाक में कहती हैं- वे इसे हम पर वापस फेंक देंगे।

सोनिया ने कहा- राहुल बहुत जिद्दी हैं

जब दोनों मां-बेटे किचन में थे तो सोनिया गांधी ने बताया कि राहुल की जिद उन्हें बहुत परेशान करती है। सोनिया बताती हैं कि वे खुद भी बहुत जिद्दी हैं। राहुल की एक खूबी भी है, जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है कि राहुल बहुत केयरिंग हैं।

राहुल ने कहा-ये प्रियंका की रेसिपी है
वायनाड से सांसद राहुल वीडियो में कहते हैं कि यह उनकी बहन प्रियंका की रेसिपी है। प्रियंका ने ही इस रेसिपी को ढूंढा और उसमें सुधार किया। वे बस इसे बना रहे हैं। ये उनकी मां सोनिया का फेवरेट जैम है। राहुल कहते हैं, उन्हें पहले अचार भी पसंद नहीं था, लेकिन अब उन्हें यह पसंद है। राहुल ने यह भी बताया कि फैमिली में सबसे अच्छी कुक सोनिया गांधी की मां थीं, जिन्होंने गांधी परिवार के कश्मीरी रिश्तेदारों से कई व्यंजन सीखे।

वीडियो में सोनिया कहती हैं- जब कोई भारतीय व्यक्ति विदेश जाता है, मैं आज के बारे में बात नहीं कर रही हूं क्योंकि अब हर जगह भारतीय रेस्तरां हैं…आप ब्रिटेन या अन्य जगहों पर खाने से तालमेल नहीं बिठा सकते। जब मैं यहां आई तो मुझे तालमेल बिठाने में समय लगा।

सोनिया ने कहा कि उन्हें भारतीय स्वादों विशेषकर मिर्च और हरे धनिये के साथ तालमेल बिठाने में समय लगा। अब जब भी वह विदेश से आती हैं तो सबसे पहली चीज जो वह चाहती हैं वह है अरहर (तुअर) की दाल और चावल।

मेरा फूड सेट, गांधी जी से अलग है- राहुल
राहुल गांधी ने इस वीडियो में यह भी बताया है कि जब वह इंग्लैंड में पढ़ रहे थे तो उन्होंने बेसिक कुकिंग स्किल सीखी क्योंकि तब उनके पास कोई विकल्प नहीं था। राहुल कहते हैं- खाने को लेकर बड़ी तादाद में राजनीतिक लड़ाई हुई है। गांधीजी का भोजन के बारे में एक विशेष दृष्टिकोण था – शाकाहारी, बकरी का दूध और उनके पास न्यूट्रीशनल फूड का सेट था। मेरे पास भी एक न्यूट्रीशनल फूड सेट है, जो गांधीजी से थोड़ा अलग है।

राहुल ने लालू से मटन बनाना सीखा था

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सितंबर में राजद सुप्रीमो लालू यादव से बिहार का प्रसिद्ध चंपारण मटन बनाना सीखा था। राहुल ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका वीडियो शेयर किया था। राहुल ने वीडियो कैप्शन में लिखा- लालू जी की सीक्रेट रेसिपी और राजनीतिक मसाला।

राहुल ने वीडियो के साथ लिखा- लालू जी एक लोकप्रिय राजनेता हैं, ये सभी जानते हैं। मगर उनकी छुपी हुई एक और कला है- खाना बनाना। उनके थोड़े स्वस्थ होने के बाद उनसे मिलने का मौका मिला तो सोचा क्यों न उनकी सीक्रेट रेसिपी भी सीख लूं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *