खिले चेहरे और चाय की चुस्की… पीएम मोदी से मिले NDA में शामिल हुए 45 नए सांसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह ममता बर्नजी, उद्धव ठाकरे और आम आदमी पार्टी से बागी हुए सासंदों के साथ पीएम आवास में ब्रेकफास्ट किया.
पीएम ने इस दौरान मौजूद सभी लोगों को संसद की डिबेट में सक्रिय रूप से शामिल होने की सलाह दी.
प्रधानमंत्री ने सांसदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैं आपके साथ हूं. NDA एक परिवार है.

पीएम मोदी ने पीएम आवास में शिवसेना में हाल ही में शामिल 6 सांसदों के साथ अलग बैठक की.
पीएम ने बीजेपी में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह से भी बात की. उन्होंने संसदीय क्षेत्र और वहां चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली.
पीएम ने सांसदों से संसदीय इतिहास को पढ़ने, जानने और समझने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि संसद में इतिहास से जुड़ा बहुत सारा मैटेरियल उपलब्ध है, डिबेट में तैयारी के लिए इस्तेमाल कीजिए. 

पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि अगर विकास परियोजनाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *