पुतिन ने पीएम मोदी को नए साल को लेकर भेजा बधाई संदेश, पढ़ें क्या कहा खास

मॉस्को।  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए साल को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बधाई संदेश भेजा है। पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि दुनिया में कठिन अंतरराष्ट्रीय स्थिति के बावजूद, दोनों देशों के बीच संबंध और बेहतर ही हुए हैं। 

पीएम को दिया ये संदेश

रूसी राष्ट्रपति ने पिछले वर्ष में भारत और रूस के द्विपक्षीय सहयोग का भी उल्लेख किया। पुतिन ने अपने संदेस में लिखा, 
“रूस और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी गतिशील रूप से विकसित हो रही है। पिछले वर्ष से व्यापार असाधारण रूप से उच्च दर से बढ़ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं।”

इस बात पर दिया जोर

पुतिन ने द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने और क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के प्रयासों में समन्वय के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग पर भी जोर दिया।

जी20 अध्यक्षता की सराहना की

पुतिन ने आगे शंघाई सहयोग संगठन और जी20 में भारत की अध्यक्षता के परिणामों की सराहना की और कहा कि मॉस्को और नई दिल्ली बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करना जारी रखेंगे।

इन देशों को भी दी नए साल की बधाई

इसके अलावा, व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस, ताजिकिस्तान, अजरबैजान, उज्बेकिस्तान, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि 28 दिसंबर को पुतिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। दोनों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *