फिलिस्तीनी झंडे वाला हेलमेट पहन फील्ड में उतरा कश्मीरी क्रिकेटर, शुरू हुआ विवाद!

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग के एक मैच के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया. स्थानीय क्रिकेटर फुरकान भट्ट अपने हेलमेट पर फिलिस्तीनी झंडा लगाए नजर आए. इस घटना के सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है.
इस घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, ‘जम्मू में आयोजित एक निजी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक मैच में खिलाड़ी के हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाए जाने के मामले में एक क्रिकेट खिलाड़ी और टूर्नामेंट के आयोजक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है.’

अधिकारियों ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि भट्ट ने ऐसा क्यों किया. मामले से जुड़े विवरण भी अभी स्पष्ट नहीं किए गए हैं.

इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग भी पुलिस की जांच के दायरे में आ गई है. लीग के आयोजक जाहिद भट्ट से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है.
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) ने कहा कि इस टूर्नामेंट से उसका कोई लेना-देना नहीं है. एसोसिएशन के मुताबिक खिलाड़ी JKCA से जुड़ा नहीं है, इसलिए उसके खिलाफ किसी कार्रवाई का सवाल ही नहीं उठता.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *