जम्मू-कश्मीर से बड़ी सामने आ रही है. भीषण सड़क हादसे में CRPF के तीन जवानों की मौत हो गई है. यह भीषण हादसा उस वक्त हुआ, जब अर्धसैनिक बल के जवान अपने विशेष वाहन से कहीं जा रहे थे. सीआरपीएफ के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और फंसे जवानों को निकालने में जुट गए. इस भीषण हादसे में 16 अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है. घायलों में से 5 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस सड़क हादसे के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, ‘कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के सड़क दुर्घटना के शिकार होने की खबर सुनकर व्यथित हूं. इस वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे. मैंने अभी-अभी उधमपुर की डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं. बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं. स्थानीय लोग भी हादसे के शिकार जवानों की मदद के लिए सामने आए हैं. घायल जवानों के लिए हर संभव मदद मुहैया कराना सुनिश्चित की जा रही है.’
वाहन में सवार थे 18 जवान
जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ जवानों को जो वाहन ले जा रहा था, उसमें कुल मिलाकर 18 जवान सवार थे. ये सभी जवान 187 बटालियन के थे. बताया जा रहा है कि ऑपरेश्न खत्म होने के बाद ये जवान अपने स्पेशल वाहन से बटालियन कैंप की तरफ जा रहे थे. कंडवा-बसंतगढ़ एरिया में उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस भीषण हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए. घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है.
एलजी ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट की कहा, ‘उधमपुर के पास एक्सीडेंट में सीआरपीएफ जवानों की मौत की खबर से दुखी हूं. हम राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद रखेंगे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.’
![]()