‘घर जलते रहे, पुलिस तमाशा देखती रही’, PM बोले- मुर्शिदाबाद में जो हुआ, वो TMC सरकार की निर्ममता का उदाहरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में थे। यहां उन्होंने एक जनसभा में राज्य की टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले मुर्शिदाबाद में हुई हिंसक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां घर जलते रहे और पुलिस तमाशा देखती रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुर्शिदाबाद और मालदा में मालदा में जो कुछ हुआ, वो TMC सरकार की निर्ममता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता को अब TMC सरकार के सिस्टम पर भरोसा नहीं है। यहां की जनता के पास अब सिर्फ कोर्ट का ही आसरा है। इसलिए पूरा बंगाल कह रहा है – बंगाल में मची चीख-पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार!
आइए आपको बताते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें:
1. 1) पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत नए सामर्थ्य के साथ समृद्धि की नई गाथा लिख रहा है। आज देश का हर नागरिक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दिनरात जुटा है। विकसित भारत बनाने के लिए पश्चिम बंगाल का भी विकसित होना बहुत जरूरी है। इसलिए पश्चिम बंगाल को भी नई ऊर्जा के साथ जुटना है।

2) उन्होंने कहा कि बंगाल को फिर उसी भूमिका में आना होगा, जो कभी यहां की पहचान थी। इसके लिए जरूरी है कि पश्चिम बंगाल फिर से Knowledge का, ज्ञान-विज्ञान का केंद्र बनें। बंगाल मेक इन इंडिया का एक बहुत बड़ा सेंटर बने। बंगाल अपनी विरासत पर गर्व करते हुए, उसे संरक्षित करते हुए तेज गति से आगे बढ़े।
3) पीएम ने दावा किया कि आज पश्चिम बंगाल एक साथ कई संकटों से घिरा हुआ है। एक संकट समाज में फैली हिंसा और अराजकता का है।  दूसरा संकट माताओं बहनों को असुरक्षा का है, उनके साथ हो रहे जघन्य अपराधों का है। तीसरा संकट नौजवानों में फैल रही घोर निराशा का है, बेतहाशा बेरोजगारी का है। चौथा संकट घनघोर corruption का है, यहां के सिस्टम पर लगातार कम होते जन-विश्वास का है। पांचवां संकट गरीबों का हक छिनने वाली सत्ताधारी पार्टी की स्वार्थी राजनीति का है।

4) अपनी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि आज देशभर में 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। मैं तो चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल में भी 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिले। लेकिन TMC सरकार ये नहीं करने दे रही है।
5) इसी जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल में हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो बर्बरता की, उसके बाद पश्चिम बंगाल में भी बहुत गुस्सा था। आपके भीतर जो आक्रोश था, आपका जो गुस्सा था, उसको मैं भलीभांति समझता था। आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस किया। हमारी सेना ने उनको सिंदूर की शक्ति का अहसास करा दिया। हमने आतंक के उन ठिकानों को तबाह किया। जिसकी पाकिस्तान ने कल्पना तक नहीं की थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *