Pok के लोग हमारे अपने हैं, उन्हें जल्द भारत में शामिल करेंगे’; ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीआईआई सम्मेलन में आतंकवाद पर पाकिस्तान को सख्त संदेश किया। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग हमारे अपने हैं, हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध हैं। वो दिन दूर नहीं जब पीओके खुद आएगा।

उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के लोग हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के लिए प्रतिबद्ध है और हमें यह पूर्ण विश्वास है कि हमारे वो भाई जो आज हमसे भौगोलिक और राजनीतिक रूप से अलग है, वे भी अपने स्वाभिमान, आत्मा की आवाज और स्वेच्छा से भारत की मुख्य धारा में कभी न कभी जरुर वापस लौटेगें। वहां के अधिकांश लोग भारत के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करते है, कुछ गिने चुने ही हैं, जिन्हें भटकाया गया।

वो दिन दूर नहीं जब POK खुद हमारे पास लौटकर आएगा

रक्षा मंत्री ने कहा कि PoK में रहने वाले हमारे इन भाइयों की स्थिति कुछ ऐसे ही है जैसे वीर योद्धा महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह की थी। छोटे भाई शक्ति सिंह के अलग हो जाने पर भी बड़े भाई महाराणा प्रताप का विश्वास अपने छोटे भाई के प्रति बना रहता है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा ही दिलों को जोड़ने की बात करता है और हमें विश्वास है कि प्रेम, एकता और सत्य के मार्ग पर चलकर वो दिन दूर नहीं जब हमारा ही अंग PoK खुद लौटकर कहेगा, मैं भारत ही हूं, मैं वापस आया हूं।

राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दिया बड़ा बयान

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पूरे देश ने मेक इन इंडिया अभियान की सफलता को देखा और समझा। उन्होंने कहा कि यह साबित हो चुका है कि मेक इन इंडिया भारत की सिक्योरिटी और समृद्धि के लिए जरूरी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के लोग हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं।

हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत पर काम कर रहे: राजनाथ सिंहहम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के लिए प्रतिबद्ध है और हमें यह पूर्ण विश्वास है कि हमारे वो भाई जो आज हमसे भौगोलिक और राजनीतिक रूप से अलग है वे भी अपने स्वाभिमान, आत्मा की आवाज और स्वेच्छा से भारत की मुख्य धारा में कभी न कभी जरुर वापस लौटेंगे। वहां के अधिकांश लोग भारत के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करते है और कुछ गिने चुने ही हैं जिन्हें भटकाया गया है।उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अभी दो दिन पहले ही AMCA प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के एक्जिक्यूशन मॉडल को मंजूरी दी है। ये भारत की डिफेंस कैपेबिलिटी मज़बूती प्रदान करने के साथ-साथ देश में एयरोस्पेस सेक्टर को एक नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि AMCA (अडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बेट एयरक्राफ्ट ) प्रोजेक्ट के अंतर्गत पांच प्रोटोटाइप डिवेलप करने की योजना है जिसका बाद में सीरियल प्रॉडक्शन होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि पहली बार किसी मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट में पब्लिक सेक्टर कंपनियों के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर को भी भागीदारी करने का मौका मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *