अब अगला कुंभ कहां? बस इतने दिन बाकी….तैयारियों में दिन-रात एक कर रही सरकार

करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ आज महाशिवरात्रि पर समाप्‍त हो रहा है. महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ में लाखों लोग संगम में डुबकी लगाकर पुण्‍य लाभ ले रहे हैं. वहीं अब तक 50 करोड़ से ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने कुंभ महापर्व पर स्‍नान कर चुके हैं. महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे इसलिए हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है. हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इसी दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था. आज प्रयागराज का महाकुंभ समाप्‍त हो रहा है, जानिए अब अगला कुंभ कब और कहां होगा.

2025 के बाद अगला कुंभ मेला कब और कहां?

प्रयागराज महाकुंभ के बाद अगला कुंभ मेला हरिद्वार में गंगा तट पर लगेगा. उत्तराखंड सरकार ने इस भव्‍य आयोजन के लिए जोर-शोर से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. हरिद्वार का कुंभ मेला ठीक 2 साल बाद 2027 में लगेगा. हरिद्वार में अर्धकुंभ होगा. हरिद्वार के ‘अर्धकुंभ 2027’ की तैयारियां शुरू हो गईं हैं.

बेहद भव्‍य होगा हरिद्वार का अर्द्धकुंभ 2027

‘अर्धकुंभ 2027’ की तैयारियों को लेकर कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने बताया, “सीएम ने निर्देश दिए हैं कि 2027 में होने वाला मेला ‘कुंभ’ के नाम से आयोजित किया जाएगा. इस कुंभ मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्‍तर पर तैयारियां की जाएंगी. ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं मिलें. जल्द ही इसे लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक होगी.”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *