रेखा गुप्ता को मिली जेड कैटेगरी सुरक्षा, जानें दिल्ली CM की सिक्योरिटी में क्या होगा खास

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गु्प्ता की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस नई मुख्यमंत्री को यह सुरक्षा प्रदान करेगी। रामलीला मैदान में गुरुवार को शपथ लेते ही उन्हें यह सुरक्षा दे दी जाएगी। रेखा गुप्ता को इस कैटेगरी की सुरक्षा में दो पीएसओ राउंड द क्लॉक और एक एस्कॉर्ट गाड़ी मिलेगी। इसमें सुरक्षाकर्मी रहेंगे। वहीं उनके घर के फ्रंट पर चार , बैक साइड पर चार पुलिसकर्मी और दो कमांडो मौजूद रहेंगे।

क्या होती है जेड सुरक्षा

जेड श्रेणी में आमतौर पर सशस्त्र कमांडो सहित 35 से 40 सुरक्षा अधिकारी होते हैं, जो तीन शिफ्टों में प्रोटेक्टी (संरक्षित व्यक्ति) की सुरक्षा करते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के अनुसार, जेड सुरक्षा में पीएसओ, एस्कॉर्ट्स, वॉचर्स और लगभग आठ स्टैटिक आर्म गार्ड सहित 22 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा सुरक्षा कवर होता है। इसमें एनएसजी के 4-6 कमाडों भी शामिल होते हैं।

आतिशी को भी मिली थी सुरक्षा

रेखा गुप्ता से पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को भी जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली थी। वहीं 15 साल दिल्ली की सत्ता पर काबिज रहने वालीं शीला दीक्षित के पास भी यह सुरक्षा कवर था। एक सूत्र ने बताया कि बुधवार रात शालीमार बाग स्थित गुप्ता के आवास के आसपास स्थानीय पुलिस तैनात कर दी गई है, लेकिन शपथ समारोह के बाद पुलिसकर्मियों की औपचारिक तैनाती की जाएगी। शपथ लेते ही आधिकारिक तौर पर उन्हें सुरक्षा दे दी जाएगी।

इंडियन एक्सप्रेस को सूत्रों ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है, जिसे गृह मंत्रालय के निर्देश पर आकलन के बाद बढ़ाया जा सकता है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा कवर है, जो उन्हें खतरे की आशंका के आधार पर दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *