उत्तराखंड: जौनसार बावर क्षेत्र में साधु भेष में मुस्लिम युवक गिरफ्तार, रुद्र सेना ने अब तक 20 को पकड़ा

विकासनगर (देहरादून)। यूपी-हरियाणा के रहने वाले मुस्लिम छद्म वेश धारण कर हिंदू साधू बनकर हिंदू घरों में भिक्षा लेने पहुंच रहे हैं। हाल ही में हिंदू संगठन रुद्रसेना ने ऐसे 20 मुस्लिम युवकों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ये कट्टरपंथी युवक ही पहाड़ों में जाकर हिंदू महिलाओं को बरगलाकर उनके घरों में मजारें बनवाने के लिए कहते हैं।

जौनसार बावर, हिमाचल से लगा जनजाति क्षेत्र है। पिछले कुछ महीनों से यहां साधु छद्म वेश में मुस्लिम युवकों के आने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। हिंदू संगठन रुद्र सेना ने दो दिन पहले सुदूर हनौल क्षेत्र में साधु भेष में एक मुस्लिम युवक को पकड़ा। उसके आधार कार्ड की जब जांच की गई तो उसका नाम खुशबीन पुत्र मोहम्मद तुफैल निकला। आधार कार्ड में पता ताज़ीवाला यमुनानगर लिखा हुआ था, ये क्षेत्र शाकम्बरी देवी मंदिर के पास पड़ता है।

रुद्र सेना के संयोजक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने बताया कि पिछले तीन महीने में खुशबीन 20वां मुस्लिम युवक है, जोकि जौनसार बावर क्षेत्र में साधु भेष में पकड़ा गया है। ये कट्टरपंथी युवक ही पहाड़ के भोले-भाले लोगों को अपनी साजिश का शिकार बनाते रहे हैं। यहां एकांत घरों में रह रही महिलाओं को ठगते हैं, उन्हे बरगलाते हैं। इन्ही की साजिशो से यहां लव जिहाद जैसी घटनाएं हुई हैं।

राकेश उत्तराखंडी बताते हैं कि हाल ही में हिंदू घरों में अवैध मजारें बनाने के षड्यंत्र भी सामने आए हैं। उनके पीछे भी ऐसे ही साधु भेष में मुस्लिम युवकों और खादिमों का हाथ है। ये देवभूमि उत्तराखंड के सनातन स्वरूप को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता को सावधान करते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति को अपने गांव में प्रवेश नही लेने दें। रुद्र सेना ने पुलिस-प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि वह सत्यापन किए बिना किसी को भी जौनसार बावर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *