सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना का पैसा 10 तारीख को आता है, लेकिन इस बार दीपावली थी, इसलिए मैंने 10 तारीख के पहले ही पैसा डलवा दिया. सीएम शिवराज ने कहा कि जाओ मेरी बहनों दिवाली धनतेरस की खरीदारी करो. ये लाडली बहना योजना आपकी जिंदगी बदलने का अभियान है. सीएम ने लाडली बहनों से पूछा बताओ मेरी बहनों लाडली बहना योजना से खुशियां आई कि नहीं. इस तरह सीएम शिवराज ने राजगढ़ जिले से ही सीहोर जिले की सभा को भी संबोधित कर दिया. हालांकि, बाद में सीएम शिवराज सिंह चौहान श्यामपुर भी आए और लाडली बहनों से मिले.
सीएम ने नरसिंहगढ़ से ही सीहोर को किया संबोधित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लेट हो जाने की वजह से श्यामपुर में स्थित जनसभा के दौरान मंच पर उपस्थित नहीं हो सके. नतीजतन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से ही मोबाइल के माध्यम से सीहोर स्थित श्यामपुर की सभा को संबोधित किया, ‘चिंता मत करना कुरावर से सीधा श्यामपुर ही आऊंगा. मुझे 10 बज जाएगा बहनों और भाइयों मैं सरकार नहीं चलाता, परिवार चलाता हूं. ये मेरा परिवार है, अपार जनसमूह इतनी रात को बैठकर मेरा इंतजार कर रहा है. मैं लाडली बहनों का भाई लगता हूं और भांजे भांजियों का मामा.’
![]()