MP की राजनीति में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने जिसे उम्मीदवार बनाया उसने नहीं भरा पर्चा

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग में महज 20 दिनों का समय बचा है. 30 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख थी, इसी को देखते हुये प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया है. इसी बीच बालाघाट विधानसभा सीट पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है. यहां बीजेपी प्रत्याशी मौसम बिसेन ने अपना नामांकन ही दाखिल नहीं किया है. आपको बता दें अब BJP इस सीट पर प्रत्याशी बदल सकती है.

दरअसल बीजेपी प्रत्याशी मौसम बिसेन के पिता और मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने पहले ही डमी प्रत्याशी के रूप में बालाघाट से अपना नामांकन दाखिल किया था. उस दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी भी अपना नामांकन दाखिल करेंगी. हालांकि नामांकन के आखिरी दिन भी मौसम बिसेन ने फॉर्म नहीं भरा है. वहीं दूसरी ओर भाजपा ने पार्टी की आधिकृत उम्मीदवार तो बनाया मौसम बिसेन को लेकिन ख़राब स्वास्थ का हवाला देते हुए पार्टी टिकिट बदलने की सूचना के बिना, उनके पिता और पार्टी के नेता गौरी शंकर बिसेन को अपना उम्मीदवार बना दिया है. गौरी शंकर के पक्ष में आज एक बड़ी रैली भी निकाली जिसमें उनकी बेटी मौसम भी थीं.

बेटी की जगह अब पिता होगें चुनावी मैदान में

‘मैंने पार्टी से बालाघाट से नया उम्मीदवार खड़ा करने का अनुरोध किया था.’ मौसम बिसेन ने कहा कि पार्टी ने अब गौरीशंकर बिसेन जी को मैदान में उतारने का फैसला किया है. जिला रिटर्निंग ऑफिसर गिरीश मिश्रा ने भी गौरीशंकर बिसेन से पार्टी का आधिकारिक फॉर्म (एबी फॉर्म) मिलने की पुष्टि की है. मेरा स्वास्थ ख़राब ख़राब होने के कारण मैंने पार्टी से किसी और को टिकट देने का निवेदन किया, मेरी जगह अब मेरे पिता चुनाव लड़ रहे हैं.

कौन है कांग्रेस उम्मीदवार

मौसम बिसेन को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बालाघाट में मुकाबला रोचक माना जा रहा था. कांग्रेस ने यहां से अनुभा मुंजारे को टिकट दिया है. अंतिम समय में बीजेपी के प्रत्याशी बदले जाने के कारण यह भी माना जा रहा है कि गौरीशंकर बिसेन के मुकाबले में उनकी बेटी कमजोर उम्मीदवार नजर आ रही थीं. राजनीतिक जानकारों की माने तो इसी कारण से अब बेटी की जगह पिता चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *