ग्वालियर समर नाइट मेला शुरू, झूलों का लुत्फ लेने पहुंचे सैलानी

ग्वालियर. । रविवार से समर नाइट मेला शुरू हो गया। मेले में सभी वर्गों के लोगों के लिए मनोरंजन का विशेष ख्याल रखा गया है। मेला शुरू होते ही झूला सेक्टर में सैलानियों की भीड़ नजर आई। मेले में ऐसे कई स्टाल लगाए गए हैं। जिन पर बेहद सस्ता सामान उपलब्ध है जो लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। शाम होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मेले का लुत्फ लेने पहुंचे।

समर नाइट मेले में युवाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखते हुए झूला सेक्टर लगाया गया है। झूला सेक्टर में बड़ी नाव, ड्रेगन ट्रेन, ब्रेक डांस सहित बड़े झूले लगे हैं। जिनका संचालन भी शुरू कर दिया गया। पहले दिन झूला का लुफ्त उठाने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। मेले में छोटे बच्चों का ध्यान रखते हुए मिक्की माउस, टाय ट्रेन आदि विशेष प्रकार के झूले लगाए गए हैं। जिनका आनंद सभी लोग जमकर उठा रहे है। इसके अलावा लोग मेले में मिलने वाले व्यंजनों का स्वाद भी जमकर ले रहे हैं। मेला प्रतिनिधि शाम छह बजे से रात 11 बजे तक जारी रहेगा। दुकान लगने का इंतजार: मेले का औपचारिक शुभारंभ भले ही हो गया है, लेकिन पूरे दुकानदार न आने के कारण मेला आधा-अधूरा है। मेला प्राधिकरण दुकान लगाने से रहे शेष दुकानदारों को फोन कर जल्द दुकान लगाने के लिए कह रहा है। जिससे मेला रंगत पकड़ सके। हालांकि झूला सेक्टर के कारण सैलानी मेला पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही खानपान की दुकान के साथ अन्य दुकान सजने से लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *