स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दर्ज कराया बयान, 13 तारीख की पूरी घटना का किया जिक्र बढ़ेगी आप और विभव कुमार की मुश्किलें

दिल्ली पुलिस की टीम आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के घर से निकल गई. चार घंटे से भी जयादा समय रुकने के बाद पुलिस की टीम उनके आवास से निकली. स्वाति मालीवाल ने अपना बयान दर्ज करा दिया है. दिल्ली पुलिस के अफसर दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर यहां आए थे. स्वाति मालीवाल के फ्लैट की टावर के बाहर सीआरपीएफ के 4-5 जवानों को तैनात किया गया था.

13 तारीख का पूरा घटनाक्रम बताया- सूत्र

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने अपने बयानों में सोमवार 13 तारीख का पूरा घटनाक्रम बताया. किन हालातों में उन्होंने पीसीआर कॉल की उसके बारे में भी पुलिस को बताया. पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की. आप की राज्यसभा सांसद ने स्पेशल सेल के एडीशनल सीपी प्रमोद कुशवाह और एडीशनल डीसीपी नॉर्थ अंजीता के सामने बयान दर्ज कराए.
विभव ने मेरे छाती पर मारा, मेरे चेहरे पर मारा और पेट पर भी मारा. उसने मेरे शरीर के निचले हिस्से पर मारा. मैने कहा मैं पीरियड में हूं. मुझे छोड़ दो और मैं भाग कर बाहर आई. इसके बाद बाहर आ कर पुलिस को फोन किया.

 इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा कि स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया गया है. स्वाति मालीवाल ने अपने बयानों में सोमवार 13 तारीख का पूरा घटनाक्रम बताया है. किन हालातों में उन्होंने पीसीआर कॉल की, उसके बारे में भी स्वाति मालीवाल ने पुलिस को बताया है .पुलिस ने स्वाति के बयानों के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू की है. स्पेशल सेल के एडीशनल सीपी प्रमोद कुशवाह और एडीशनल DCP नार्थ अंजीता के सामने स्वाति मालीवाल ने बयान दर्ज करवाए हैं.

सिविल लाइंस थाने पहुंच गई थीं स्वाति मालीवाल

गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल जब सीएम आवास पर पहुंची थीं तो उनके साथ मुख्यमंत्री के निजी सहायक विभव कुमार ने अभद्रता की. इसके बाद स्वाति मालीवाल सिविस लाइंस थाने पहुंची थीं. वहां पर उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं दी. इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी की भी प्रतिक्रिया सामने आई. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये घटना निंदनीय है और इस मामले में सीएम कार्रवाई करेंगे. 

कल संजय सिंह पहुंचे थे स्वाति मालीवाल के घर

इतना ही नहीं, संजय सिंह बुधवार (15 मई) को स्वाति मालीवाल से मुलाकात करने पहुंचे थे. पीटीआई की मानें तो संजय सिंह के साथ दिल्ली महिला आयोग की एक सदस्य भी मालीवाल के घर पहुंची थीं.

विभव कुमार को एनसीडब्ल्यू का नोटिस

उधर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने विभव कुमार को तलब किया है. शुक्रवार (17 मई) को इस मामले में एनसीडब्ल्यू सुनवाई करने जा रही है. 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *