प्रधानमंत्री श्री मोदी का सपना है भारत को विश्व गुरु बनाना है : श्री  सिंधिया

गुना  केंद्रीय मंत्री एवं गुना लोकसभा प्रत्यासी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधियों की बैठक में सम्मिलित होकर बूथ विजय का मंत्र दिया। श्री सिंधिया ने कहा की प्रधानमंत्री श्री मोदी का सपना है कि 2024 से लेकर 2047 तक, भारत के अमृत काल से शताब्दी काल तक,”भारत को विश्व गुरु बनाना है।” भारत को विश्व में आर्थिक शक्ति बनाना है। दसवें नंबर से हम पांचवें नंबर पर पहुंच चुके हैं। अगले दो-तीन साल के अंदर हम तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। पीएम मोदी के इन 10 वर्षों का कार्यकाल अभूतपूर्व रहा। देश में कई इतिहासिक परिवर्तन हुए 10 वर्षों में तिरंगा चांद पर फहराया, 10 वर्षों में बेटी बचाव का सपना पूरा हुआ।

10 वर्षों में भारत विश्व की 5 वी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा, 10 वर्षों में भगवान श्री राम मंदिर बना, धारा 370 हटी, प्रधानमंत्री आवास मिले, शौचालय मिले क्या 10 वर्ष के पहले की सरकारों ने इसका ध्यान दिया।

उन्होंने जनप्रतिनिधि बैठक को संबोधित करते हुए कहा की प्रजातंत्र में जनप्रतिनिधि एक सेवक होता है। और आप भी अपने अपने बूथ पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा डबल इंजन सरकार की सभी जन हितैषी योजनाओं से लाभार्थियों से संपर्क कर बूथ विजय का संकल्प ले। आप ही विधायक हो और आप ही सांसद हो आप इनसे कम नहीं हो लोकसभा चुनाव के मतदान दिवस 7 मई तक वार्ड और बूथ पर ही आपका प्रवास हो और बूथ विजय का हमारा लक्ष्य रहे। तभी हम क्षेत्र के नेता कहलाएंगे। 

 बैठक में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता मंचासीन रहे। 

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी का यह भी संकल्प है कि आर्थिक शक्ति के साथ भारत को आध्यात्मिक शक्ति के रूप में भी पूरे विश्व में एक नक्षत्र की तरह उभारना है। पीएम मोदी के रूप में नेतृत्व करते हुए जिन 65 वर्षों में 3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बने थे और 10 साल में 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बने हैं। देश के 28 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड की योजना मिली। अमेरिका की आबादी से कल्पना करो आज यहां इस देश में ₹5लाख रूपये का हेल्थ कवरेज मिला है। 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। देश में आज 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है। यह कौन से देश में संभव है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *