कांग्रेस ने आधी रात को जारी की दूसरी लिस्ट, 3 टिकट बदले, बागी वीरेंद्र रघुवंशी का पत्ता कटा; देखें पूरी सूची

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार आधी रात को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी. दूसरी सूची में कांग्रेस ने 88 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने पहली सूची में 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार घाेषित किए थे. इस बार 88 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं. कांग्रेस की इस दूसरी सूची में कई नाम चौंकाने वाले भी हैं. साथ ही तीन सीटों पर उम्मीदवारों के टिकट बदले गए हैं. इस तरह से अब कांग्रेस ने कुल 229 सीटों पर टिकट फाइनल कर दिए हैं. एकमात्र बैतूल जिले की आमला सीट बची है, जिस पर प्रत्याशी घोषित किया जाना बाकी है. माना जा रहा है कि ये सीट कांग्रेस ने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के लिए छोड़ी हुई है.

कांग्रेस की इस दूसरी सूची के लिए बुधवार और गुरुवार को दिन भर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मंथन चला. समिति की बैठक में खुद कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी मौजूद थीं. इसके साथ ही राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

इन तीन सीटों पर बदले प्रत्याशी

जिन सीटों पर नाम बदले गए हैं. उसमें दतिया, गोटेगांव और पिछोर विधानसभा शामिल है. दतिया से अवधेश नायक का टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को दिया गया. पिछोर से शैलेंद्र सिंह का टिकट बदलकर अरविंद सिंह लोधी को दिया. गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति का टिकट काटा गया था उनको वापस टिकट दिया गया है. इसके साथ ही छिंदवाड़ा जिले की जिन तीन सीटों पर प्रत्याशी के नाम कमलनाथ के सांसद बेटे नकुलनाथ ने घोषित कर दिए थे, उनका भी नाम इस लिस्ट में है.

बीजेपी के बागियों को दूसरी लिस्ट में जगह

बीजेपी से बगावत कर दलबदल करने वाले चार नेताओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है. इसमें सेमरिया से अभय मिश्रा भी शामिल हैं, जो बुधवार को ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. अन्य बागियों में होशंगाबाद से गिरजा शंकर शर्मा, खातेगांव से दीपक जोशी और निवाड़ी से अमित राय शामिल हैं. यहां पर कांग्रेस से आस लगाए रोशनी यादव को भी टिकट नहीं मिला, वहीं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट नहीं मिला है.

कांग्रेस की दूसरी सूची- ये 88 नाम

1. सुमावली- कुलदीप सिकरवार
2. मुरैना- दिनेश गुर्जर
3. दिमनी- रवीन्द्र सिंह तोमर
4. अम्बाह – एससी देवेन्द्र रामनारायण सखवार
5. भिंड चौधरी राकेश चतुवेर्दी
6. गोहद – एससी केशव देसाई
7. ग्वालियर- सुनील शर्मा
8. दतिया- राजेंद्र भारती (अवधेश नायक के स्थान पर)
9. पिछोर- अरविन्द सिंह लोधी (शैलेन्द्र सिंह के स्थान पर)
10. गुना- एससी पंकज कनेरिया
11. बीना – एससी श्रीमती निर्मला सप्रे
12. खुरई- सुश्री रक्षा राजपूत
13. रहली- श्रीमती. इंजी. ज्योति पटेल
14. सागर- श्रीमती. निधि जैन
15. निवाड़ी- अमित राय
16. दमोह- अजय टंडन
17. पन्ना- भरत मिलन पांडे
18. मैहर- धर्मेश घई
19. रामपुर- बाघेलान रमाशंकर प्यासी
20. सिरमौर- रामगरीब कोल
21. सेमरिया- अभय मिश्रा
22. देवतालाब- पद्मेश गौतम
23. रीवा- राजेंद्र शर्मा
24. सीधी- ज्ञान सिंह
25. देवसर – एससी बांसमणि प्रसाद वर्मा
26. धौहानी – एसटी श्रीमती कमलेश सिंह
27. ब्यौहारी-एसटी रामलखन सिंह
28. जयसिंहनगर-एसटी नरेन्द्र मरावी
29. कोतमा सुनील सराफ
30. बांधवगढ़ – एसटी सुश्री सावित्री सिंह
31. मानपुर – एसटी तिलक राज सिंह
32. विजयराघवगढ़ – नीरज बघेल
33. मुरवारा – मिथलेश जैन
34. बहोरीबंद – सौरभ सिंह
35. जबलपुर कैंट – अभिषेक चौकसे चिंटू
36. पनागर – राजेश पटेल
37. निवास – एसटी चैन सिंह वरकड़े
38. मंडला – एसटी डॉ. अशोक मर्सकोले
39. वारसिवनी – विक्की पटेल
40. गोटेगांव – एससी नर्मदा प्रसाद प्रजापति (शेखर चौधरी के स्थान पर)
41. गाडरवारा- श्रीमती सुनीता पटेल
42. जुन्नारदेव – एसटी सुनील उइके
43. अमरवाड़ा – एसटी कमलेश शाह
44. चुराई सुजीत मेर सिंह
45. सौंसर विजय चौरे
46. परासिया – एससी सोहन वाल्मिकी
47. पांढुर्णा – एसटी नीलेश उइके
48. सिवनी-मालवा अजय बलराम पटेल
49. होशंगाबाद- गिरिजा शंकर शर्मा
50. सोहागपुर- पुष्पराज सिंह
51. पिपरिया – एससी गुरुचरण खरे
52. भोजपुर राजकुमार पटेल
53. सांची – एससी डॉ. जी.सी. गौतम
54. कुरवाई – एससी श्रीमती। रानी अहिरवार
55. सिरोंज- गगनेन्द्र रघुवंशी
56. भोपाल- उत्तर आतिफ अकील
57. भोपाल दक्षिण-पश्चिम पी.सी. शर्मा
58. गोविंदपुरा रवीन्द्र साहू
59. हुजूर- नरेश ज्ञानचंदानी
60. इछावर- शैलेन्द्र पटेल
61. नरसिंहगढ़ गिरीश भंडारी

62. ब्यावरा पुरषोत्तम दांगी
63. सारंगपुर – एससी श्रीमती कला महेश मालवीय
64. शुजालपुर- रामवीर सिंह सिकरवार
65. देवास- प्रदीप चौधरी
66. खातेगांव- दीपक जोशी
67. बागली – एसटी गोपाल भोंसले
68. हरसूद – एसटी सुखराम साल्वे
69. खंडवा – एससी कुन्दन मालवीय
70. नेपानगर – एसटी श्रीमती गेंदू बाई चौहान
71. बुरहानपुर सुरेंद्र सिंह शेरा
72. सेंधवा – एसटी मोंटू सोलंकी
73. पानसेमल – एसटी चंद्रभागा किराडे
74. मनावर – एसटी डॉ. हीरालाल अलावा
75. धार- श्रीमती. प्रभा गौतम
76. बदनावर- भवरसिंह शेखावत
77. इंदौर – 3 दीपक पिंटू जोशी
78. इंदौर – 5 सत्यनारायण पटेल
79. महू- रामकिशोर शुक्ल
80. उज्जैन दक्षिण- चेतन प्रेमनारायण यादव
81. बड़नगर- राजेंद्र सिंह सोलंकी
82. रतलाम ग्रामीण – एसटी लक्ष्मण डिंडोर
83. रतलाम शहर – पारस सकलेचा
84. जावरा- हिम्मत श्रीमाल
85. मल्हारगढ़ – एस.सी.परशुराम सिसौदिया
86. गरोठ- सुभाष सोजतिया
87. नीमच- उमराव सिंह गुर्जर
88. जावद- समंदर पटेल

कांग्रेस की पहली सूची में थे ये 144 नाम

श्योपुर से बाबू जंडेल

विजयपुर से रामनिवास रावत

सबरगढ़ से बैजनाथ कुशवाह

जौरा से पंकज उपाध्याय

अटेर से हेमंत कटारे

लहार से गोविंद सिंंह

मेहगांव से राहुल भदौरिया

ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर

ग्वालियार पूर्व से सतीश सिकरवार

भितरवार से लाखन सिंह यादव

ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक

डबरा से सुरेश राजे

सेंवड़ा से घनश्याम सिंह

भांडेर से फूल सिंह बरैया

दतिया से अवधेश नायक

करैरा से प्रागीलाल जाटव

पोहारी कैलाश कुशवाहा

शिवपुरी से केपी सिंह

पिछोर से शैलेंद्र सिंह

कोलारस से बैजनाथ यादव

बमोरी से रिषि अग्रवाल

चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह

राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह

अशोकनगर से हरिबाबू राय

चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान

मुंगावली से यादवेंद्र यादव

सुरखी से नीरज शर्मा

देवरी से हर्ष यादव

नरयावली से सुरेंद्र चौधरी

बंडा से तरवर सिंह लोधी

टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह

जतारा से किरण अहिरवार

खरगापुर से चंदा सिंह गौर

पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठौर

महाराज पुर से नीरज दीक्षित

चंदला से हरप्रसाद अनुरागी

राजनगर से विक्रम सिंह नातीराजा

छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी

बिजावर से चरण सिंह यादव

बड़ा मलहरा से रामसिया भारती

पथरिया से राव बृजेंद्र सिंह

जबेरा से प्रताप सिंह लोधी

हटा से प्रदीप खटीक

पवई से मुकेश नायक

गुनौर से जीवन लाल

चित्रकूट से नीलांशु चतुर्वेदी

रैगांव से कल्पना वर्मा

सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा

नागौद से रश्मि सिंह पटेल

अमरपाटन से राजेंद्र कुमार सिंह

त्योथर से रमाशंकर सिंह पटेल

मऊगंज से सुखवेंद्र सिंह

मनगवां से बबीता साकेत

गुढ से कपिध्वज सिंह

चुरहट से अजय सिंह राहुल

सिंहावल से कमलेश्वर पटेल

चितरंगी से मानिक सिंह

सिंगरौली से रेनू शाह

जैतपुर से उमा धुर्वे

अनूपपुर से रमेश सिंह

पुष्पराजगढ़ से फुंदे लाल मार्को

बढ़वारा से विजय राघवेंद्र सिंह

पाटन से नीलेश अवस्थी

बरगी से संजय यादव

जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया

जबलपुर उत्तर से विनय सक्सेना

जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोट

सिहोरा से एकता ठाकुर

शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी

डिंडोरी से ओमकार सिंह मरकाम

बिछिया से नारायण सिंह पट्टा

बैहर से संजय उइके

लांजी से हिना कांवरे

परसवाड़ा से मधु भगत

बालाघाट से अनुभा मुंजारे

कटंगी से बोधसिंह भगत

बरघाट से अर्जुन सिंह काकोड़िया

सिवनी से आनंद पंजवानी

केवलारी से रजनीश सिंह

लखनादौन से योगेन्द्र सिंह

गोटेगांव से शेखर चौधरी

नरसिंपुर से लाखन सिंह पटेल

तेदुखेड़ा से संजय शर्मा

छिंदवाड़ा से कमलनाथ

मुलताई से सुखदेव पांसे

बैतूल से निलय डागा

घोड़ाडोंगरी से राहुल उइके

भैंसदेही से धरमू सिंह

टिमरनी से अभिजीत शाह

हरदा से रामकिशोर डोगने

उदयपुरा से देवेंद्र पटेल

सिलवानी से देवेन्द्र पटेल

विदिशा से शशांक भार्गव

बसौदा से निशांक जैन

शमशाबाद से सिंधु विक्रम सिंह

बैरसिया से जयश्री हरिकिरण

नरेला से मनोज शुक्ला

भोपाल मध्य से आरिफ मसूद

बुधनी से विक्रम मस्ताल

आष्ठा से कमल चौहान

सीहोर से शशांक सक्सेना

राजगढ़ से बापूसिंह तंवर

खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह

सुसनेर से भैरों सिंह बापू

आगर से विपिन वानखेड़े

शाजापुर से हुकुम सिंह करारा

कालापीपल से कुणाल चौधरी

सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा

हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल

मधांता से उत्तम पाल सिंह

पंधाना से रूपाली बारे

भीकनगांव से झूमा सोलंकी

बड़वाह से नरेंद्र पटेल

महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधो

कसरावद से सचिन यादव

खरगोन से रवि जोशी

भगवानपुरा से केदार डाबर

राजपुर से बाला बच्चन

बड़वानी से राजन मंडलोई

अलीराजपुर से मुकेश पटेल

जोबट से सेना पटेल

झाबुआ से विक्रांत भूरिया

थांदला से वीरसिंह भूरिया

पेटलावाद से बाल सिंह मेड़ा

सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल

गंधवानी से उमंग सिंहार

कुछी से सुरेंद्र सिंह बघेल

धरमपुरी से पांचीलाल मेड़ा

देपालपुर से विशाल पटेल

इंदौर-1 से संजय शुक्ला

इंदौर-2 चिंतामनि चौकसे

इंदौर-4 से राजा मंधवानी

राऊ से जीतू पटवारी

सांवेर से रीना सेठिया

नागदा से दिलीप सिंह गुर्जर

महिदपुर से दिनेश जैन

तराना से महेश परमार

घटि्टया से रामलाल मालवीय

उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी

सैलाना से हर्ष विजय गहलोत

आलोट से मनोज चावला

मंदसौर से विपिन जैन

सुवासरा से राकेश पाटीदार

मनासा से नरेद्र नहात

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *