ईरान के सबसे सुरक्षित न्यूक्लियर बंकर पर डोनाल्ड ट्रंप की नजर, अमेरिका कर पाएगा तबाह?

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से जंग भड़क गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया है कि अमेरिका ईरान में पिकैक्स माउंटेन नाम की जगह को निशाना बनाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान पर लगातार सख्त हमले करता रहेगा. ट्रंप ने यह बात ह्यू हेविट शो में एक इंटरव्यू के दौरान कही.
साथ ही उन्होंने बताया कि अमेरिका ने ईरानी जहाजों की घेराबंदी फिर से शुरू कर दी है और होर्मुज को खुला रखने की जिम्मेदारी भी अमेरिका उठाएगा, लेकिन इसके लिए एक फीस ली जाएगी

इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘हम पिकैक्स माउंटेन को निशाना बनाने वाले हैं. ईरानियों को बता दो कि वे तैयार रहें.’ उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका इस जगह पर लगातार नजर रख रहा है और फिलहाल वहां कोई हलचल नहीं दिख रही.

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम ठीक से आगे नहीं बढ़ पा रहा, क्योंकि जब भी अमेरिका को इसके बारे में कोई जानकारी मिलती है, वह उसे उड़ा देता है. यही वजह है कि ईरान अब इस मुद्दे पर बात करने से बचता है. ट्रंप ने कहा कि जल्द ही अमेरिका पिकैक्स माउंटेन पर हमला करने की कोशिश कर सकता है.

पिकैक्स माउंटेन, ईरान की नतांज यूरेनियम संवर्धन सुविधा के पास स्थित है, जो पहले ही भारी नुकसान झेल चुकी है. यह एक बेहद मजबूत किलेबंद जगह है, जहां जमीन के काफी नीचे दो सुरंग परिसर बने हुए हैं. 

जानकारों का मानना है कि अमेरिका के सबसे ताकतवर बंकर तोड़ने वाले बम भी इन सुरंगों तक नहीं पहुंच सकते. इससे पहले ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में ईरानी जहाजों की घेराबंदी फिर से लागू कर रहा है. यह फैसला दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों के एक और दौर के बाद आया. 
ट्रंप ने ह्यू हेविट शो में कहा, ‘आज रात हम उन पर बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं और कल भी हम उन पर सख्ती से वार करेंगे. और इसके बारे में वे कुछ भी नहीं कर सकते.’

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *