ग्लोबल साउथ और विजन MAHASAGAR… पीएम मोदी आज से सेशेल्स के 3 दिनों के दौरे पर, जानें- क्यों अहम है विजिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह तीन दिन के सेशेल्स दौरे के लिए रवाना हो गए. इस यात्रा में वह सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस की गोल्डन जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. इसके अलावा दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए कई अहम बैठकें करेंगे. इस दौरे की एक खास बात यह भी है कि पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे.

पीएम मोदी का यह दौरा 27 से 29 जून तक चलेगा. सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा में वे वहां के राष्ट्रीय दिवस के गोल्डन जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. यह पूरी यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के 50 साल पूरे होने के मौके पर हो रही है. इससे पहले फरवरी 2026 में हर्मिनी भारत आए थे, जिसके बाद अब यह आपसी बातचीत आगे बढ़ेगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात से हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा के साथ तरक्की को बढ़ावा मिलेगा. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच समुद्री सहयोग, आपसी रिश्तों के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है.

तय शेड्यूल और पहले दिन के कार्यक्रम

शनिवार सुबह दिल्ली से उड़ान भरने के बाद दोपहर करीब 1:15 बजे उनका विमान सेशेल्स के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. इसके तुरंत बाद, दोपहर 1:35 बजे वे सीधे नेशनल बोटैनिकल गार्डन्स के लिए रवाना होंगे, जहां दोपहर 1:55 बजे पेड़ लगाने (प्लांटेशन सेरेमनी) का एक खास कार्यक्रम रखा गया है.

बोटैनिकल गार्डन के बाद वे सीधे सुरक्षा से जुड़े मोर्चे पर पहुंचेंगे. वहां शाम 4:40 से लेकर 5:25 बजे तक सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर एक अहम कार्यक्रम रखा गया है, जो दोनों देशों की समुद्री सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. इसके बाद, रात 7:00 बजे से लेकर 8:30 बजे तक राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी की तरफ से उनके सम्मान में एक खास दावत (बैंक्वेट) दी जाएगी, जहां दोनों देशों के बीच आगे के प्लान पर चर्चा होगी.
अपने इस व्यस्त दौरे के बीच पीएम मोदी वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे. सेशेल्स में रहने वाले भारतीय सालों से दोनों देशों के बीच एक मजबूत पुल की तरह काम कर रहे हैं. उन्नेहों रवाना होने से पहले अपने बयान में कहा कि यह दौरा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि के हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाने में मदद करेगा. ग्लोबल साउथ और ‘महासागर’ नीति के तहत सेशेल्स भारत का एक बेहद महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *