बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उनके सरकारी आवास ’10 सर्कुलर रोड’ खाली करने का अल्टीमेटम दिया है. इस मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है. राबड़ी देवी ने अपने आवास को लेकर बड़ा बयान दिया है.पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपना आवास खाली नहीं करेंगी. राबड़ी देवी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है.
राबड़ी देवी अपने पोते इराज के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद पटना लौटी थीं. एयरपोर्ट पर पत्रकारों द्वारा सरकारी आवास खाली करने के आदेश को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘सम्राट चौधरी जितना भी फोर्स बुलाकर मकान खाली करवाना चाहें, मैं मकान नहीं खाली करूंगी.’ बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, राबड़ी देवी जी, यह जंगलराज नहीं है, यहां कानून का पालन करना होगा. इलाज कराने के लिए सिंगापुर जाते हैं, पोते का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाते हैं, और जब लूटने की बारी आती है तो बिहार चले आते हैं. यह सब नहीं चलने वाला है, कानून का सम्मान करना होगा. नीरज कुमार ने आगे कहा, ‘आखिर 10 सर्कुलर रोड में कौन सा खजाना छुपा कर रखा है लालू परिवार ने? अगर खजाना छिपा भी होगा तो बिहार पुलिस उसे खोजकर निकाल लेगी.’
![]()