PM के माफी के बाद, दिल्ली पुलिस ने गाली गलौज करने वाली नाबालिग के खिलाफ केस वापस लिया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की के खिलाफ अब दिल्ली पुलिस आगे कार्रवाई नहीं करेगी. नोएडा पुलिस की तरफ से दर्ज जीरो FIR दिल्ली भेजी गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मामले को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है.
यह मामला उस समय चर्चा में आया था, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में एक नाबालिग लड़की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दी थी. बाद में लड़की ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और बताया कि वह सिर्फ 15 साल की है. उसने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर दूसरे लोगों के प्रभाव में आकर उसने ऐसी बातें कही थीं.

माफी वीडियो में लड़की ने कहा, “मैं सिर्फ 15 साल की हूं. मैंने जो किया, वह माफ करने लायक नहीं है. मैंने बहुत गलत बातें कहीं. यह मेरी पहली और आखिरी गलती है. मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं.”
इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नरमी दिखाते हुए कहा था कि वह “भटके हुए बच्चों” को माफ करते हैं. उन्होंने कहा था कि उन्हें अदालतों के चक्कर में डालने या परेशान करने से परिस्थितियां नहीं बदलेंगी. उन्होंने समाज से भी अपील की थी कि बच्चों को माफ कर दिया जाए

लड़की की मां ने भी प्रधानमंत्री से अपील की थी कि उनकी बेटी के खिलाफ दर्ज FIR वापस ली जाए. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने उनकी बेटी को “जीवनदान” दिया है. साथ ही उन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने की भी मांग की, ताकि नाबालिगों का गलत इस्तेमाल न हो सके.
यह मामला पिछले महीने जंतर-मंतर पर CJP के छात्र आंदोलन के दौरान सामने आया था. प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में शुरू हुआ यह आंदोलन 25 जुलाई को सरकार द्वारा प्रमुख मांगें स्वीकार किए जाने के बाद समाप्त हुआ था. अब दिल्ली पुलिस के फैसले के बाद नाबालिग लड़की के खिलाफ दर्ज जीरो FIR पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *