एक-एक चीज बताइए क्या हो रहा है…’, अचानक डिप्टी सीएम के घर पहुंचकर बोले नीतीश

पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को सुबह अचानक उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के पटना स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर सभी को चौंका दिया है. मुलाकात के दौरान उन्होंने जमीनी कामकाज की समीक्षा करते हुए विजय चौधरी को शाम को मिलकर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया, ताकि प्रशासनिक कार्यों में गति लाई जा सके.
इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के साथ ही होटल अशोका में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

एक-एक चीज बताइए’

सूत्रों ने बताया कि पूर्व सीएम विजय कुमार चौधरी गुरुवार सुबह बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने विजय कुमार से शाम को मिलकर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश देते हुए कहा कि शाम में आइए, एक-एक चीज बताइए कि क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है, अच्छे से काम करिए. इस औचक दौरे के बाद राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं.

मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना

वहीं, पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के बाद दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वो अपनी इस दिल्ली यात्रा के दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं, जिसके बाद वो होटल अशोका के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कानून व्यवस्था पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा, ‘अपराधी चाहे किसी भी जाति का क्यों न हो, हमारी पुलिस उसे 48 घंटे में जवाब देगी.’
उन्होंने कहा कि हमारे लिए कोई जाति या धर्म मतलब नहीं रखता जो लोग इसकी चर्चा करते हैं उन्हें करने दीजिए, इसी सोच के कारण वो कभी आगे नहीं बढ़ पाए.
भ्रष्टाचारियों को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो लोग भी सत्ता में रहकर अचानक अमीर बनना चाहते हैं, उनके घरों पर कड़ाई से छापा मारा जाएगा. उन्होंने कहा कि शॉर्टकट अपनाने वालों का ठिकाना बेउर जेल होगा और यदि सत्ता के केंद्र में बैठा व्यक्ति ही जाति में उलझा रहेगा तो राज्य में कभी समृद्धि नहीं आ सकती.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *