पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को हुए पुनर्मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है. इस सीट पर री-पोलिंग से दो दिन पहले TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने पीछे हटने का ऐलान कर दिया था, जिससे पूरा माहौल बदल गया. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इसे उनका व्यक्तिगत फैसला बताया. वहीं, री-पोलिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी के लिए फलता में जीत काफी आसान बताई जा रही है.
21 मई को फलता में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान के मुकाबले थोड़ा कम था. 29 अप्रैल को हुए पहले चुनाव में ईवीएम में परफ्यूम (इत्र) जैसी चीजें और एडहेसिव टेप लगाने के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फलता में पुनर्मतदान का आदेश दिया था. चुनाव आयोग के निर्देश पर फलता में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. 285 मतदान केंद्रों पर 35 कंपनियों के केंद्रीय बल तैनात किए गए थे. पूरे दिन लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं.
बता दें कि अगर BJP फलता जीतती है तो उसकी 2026 विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या 207 हो जाएगी. क्योंकि बीजेपी ने चुनाव में 207 सीटों पर जीत दर्ज थी. हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. अब उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है.
बीजेपी की लीड 92 हजार के पार पहुंची
फलता सीट को लेकर BJP विधायक देबांग्शु पांडा ने कहा, “फलता की जनता ने BJP पर अपना आशीर्वाद बरसाया है. 18 राउंड की गिनती हो चुकी है, और हम 92,000 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. अभी 3 राउंड बाकी हैं… मैं फलता की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं…”
![]()