जिनपिंग का मीटिंग हॉल देख खुली रह गईं रुबियो की आंखें,

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय चीन दौरे पर हैं और इस हाई-प्रोफाइल ट्रिप में उनके साथ कई बड़े मंत्री और कारोबारी चेहरे भी पहुंचे हैं. ट्रंप के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अरबपति कारोबारी एलन मस्क भी चीन पहुंचे, जिनके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
बीजिंग पहुंचने पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ट्रंप का भव्य स्वागत किया. ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल के बाहर आधिकारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता हुई.

इसी दौरान एक वीडियो में मार्को रुबियो मीटिंग हॉल के अंदर काफी उत्साहित नजर आए. वीडियो में वह बार-बार थम्ब्स-अप दिखाते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, वह अमेरिका के रक्षा मंत्री के साथ ऊपर छत की ओर इशारा करते भी नजर आए. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल की विशाल और भव्य छत ने उन्हें काफी प्रभावित किया.
 
वहीं एलन मस्क का भी एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह दुनिया के बड़े नेताओं और सीईओ के बीच खड़े होकर अपने फोन से आसपास का वीडियो रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और चीन की भव्य तैयारियों की चर्चा कर रहे हैं.

इस हाई-स्टेक समिट के दौरान शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप ने भी शुरुआती संबोधन में एक-दूसरे की जमकर तारीफ की. जिनपिंग ने कहा कि दुनिया एक नए मोड़ पर खड़ी है और चीन-अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार बनकर काम करना चाहिए. वहीं ट्रंप ने जिनपिंग को “महान नेता” बताया और कहा कि उनके और चीन के साथ अमेरिका के रिश्ते पहले से बेहतर होने वाले हैं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *