शुभेंदु को बंगाल का CM घोषित कर अमित शाह ने घुसपैठ, गोतस्करी करने वालों को दे दी वॉर्निंग

बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का नया सीएम बनाने की घोषणा की है. बतौर पर्यवेक्षक दिल्ली से कोलकाता आए अमित शाह ने बीजेपी विधायकों की बैठक में उनके नाम की घोषणा की. इस मौके पर अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा, घुसपैठ और गोतस्करी के मुद्दे पर नई सरकार का एजेंडा पेश किया. 
अमित शाह ने नए-नए जीते विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि घुसपैठिया मुक्त बंगाल इस सरकार का वादा है, उन्होंने कहा कि सिर्फ बंगाल ही नहीं पूरे देश से घुसपैठियों को चुन चुनकर निकालेंगे. अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत ने राष्ट्रीय सुरक्षा में जो सबसे बड़ा छिद्र था उसको भरने का काम किया है. 
गृह मंत्री ने कहा कि जिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है पश्चिम बंगाल की सीमा को मजबूत कर पूरे देश की सीमा को मजबूत करेगा. अमित शाह ने कहा कि आज त्रिपुरा में हमारी सरकार है, असम में हमारी सरकार है, और बंगाल में भी हमारी सरकारी बनी है, घुसपैठ और गोतस्करी असंभव होने वाली है. बंगाल और केंद्र की सरकार राष्ट्र की इस सीमा को अभेद्य किले में परिवर्तित कर देगी. 

अमित शाह ने कहा, “अब त्रिपुरा में हमारी सरकार है. असम में हमारी सरकार है. और बंगाल में भी हमारी सरकार है. घुसपैठ नामुमकिन होगी. गौ-तस्करी नामुमकिन होगी. और पूरे दृढ़ संकल्प के साथ, बंगाल सरकार और भारत सरकार मिलकर इस सीमा को राष्ट्रीय सुरक्षा के एक अभेद्य दुर्ग में बदल देंगी.”

उन्होंने कहा कि इस जीत का सिर्फ सैद्धांतिक महत्व नहीं है, विचारधारा से जुड़ा महत्व नहीं है, सिर्फ यही महत्व नहीं है कि हमारे हिस्से में 21वां राज्य आया. बल्कि इस जीत के साथ इस जीत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा में जो सबसे बड़ा छिद्र था वो बंद हो गया है. बीजेपी का वादा है कि बंगाल की जनता को कि न केबल बंगाल बल्कि पूरे देश से घुसपैठियों को चुन चुन कर निकालेंगे और देश को घुसपैठिया मुक्त करेंगे. ये देश की सुरक्षा का मुद्रा है, ध्रुवीकरण का मुद्दा नहीं है, आपके देखने का चश्मा पीला है इसलिए आपको सब कुछ ऐसा दिखता है.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में हिंसा और कटमनी खत्म होगी. 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिस प्रकार का माहौल कम्युनिस्ट के समय से यहां पर बनाया जाता था ममता बनर्जी ने इसे और गहरे तरीके से भय में परिवर्तित किया. वहां की मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी सैकड़ों उदाहरण हिंसा के उसके बीच में भाजपा और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर बंगाल की जनता ने हमें जो प्रचंड विजय दी है इसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं. पार्टी की ओर से ये भी कहना चाहता हूं कि बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं हम पूरा प्रयास करेंगे कि आपके विश्वास को तनिक भी ठेस न पहुंचे. 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *