धार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 2 बच्चों समेत 16 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले से बुधवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.
घटना शाम करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लगभग 30 से 35 मजदूर सवार थे. वाहन के अचानक पलटने से कई लोग उसके नीचे दब गए और मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घायलों की हालत गंभीर

इस भीषण हादसे में 24 मजदूर घायल हुए हैं. जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है.

CM मोहन यादव ने सहायता राशि देने का दिए निर्देश 

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धार हदसे में पर दुःख व्यक्त करते हुए X पर पोस्ट कर लिखा कि धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं. मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं. सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा. ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *