गांव में तलाशी के दौरान बरसाईं गोलियां…जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर: कुलगाम जिले के हादीगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने संयुक्त ऑपरेशन में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद आदिगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान आंतकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर में आने वाले कुलगाम जिले के आदिगाम में चल रही है। इसमें आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई है।

सेना के अधिकारियों के अनुसार सर्च अभियान के दौरान टीमें जैसे गांव के अंदर दाखिल हुई वैसे ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बयान में मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस और सीआरपीएफ मौके पर मौजूद हैं। आंतकवादियों से मुठभेड़ की जारी है। एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली थी। इसमे गृह मंत्री ने घाटी में किसी भी प्रकार के आतंकवाद की कोशिश को कठोरता से कुचलने के निर्देश दिए थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *