नीता अंबानी ने देसी लुक से न्यूयॉर्क में बिखेरा जलवा, 2 साल में तैयार हुई जामदानी साड़ी, जानें खासियत

भारत के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का हर लुक उनको लाइमलाइट में ले आता है. खासतौर पर उनकी साड़ियों का कलेक्शन तो शानदार है, वो हर बार अपनी यूनिक डिजाइन की साड़ी को पहनकर लोगों को अपना मुरीद कर देती हैं. एक बार फिर वो अपने नए साड़ी लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं और इस बार तो उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर अपनी साड़ी से जलवा बिखेर दिया है. 
हाल ही में नीता अंबानी न्यूयॉर्क टाइम 100 समिट में शामिल हुईं, जहां से उनकी फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. विदेशी जमीन पर नीता अंबानी ने अपने एलीगेंट लुक से सबका इंप्रेस किया, जहां उन्होंने चमक-दमक और वेस्टर्न आउटफिट्स के बीच उनकी भारतीय साड़ी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.


इस जामदानी साड़ी की खासियत

दुनियाभर में साड़ी को एक खास पहचान मिल चुकी हैं और ऐसे में इस खास इवेंट पर नीता अंबानी ने पश्चिम बंगाल की ट्रेडिशनल जामदानी साड़ी पहनी. उनकी यह साड़ी स्वदेश लेबल की थी, जिसे बिरन कुमार बसाक ने बनाया था. 

इस साड़ी की सबसे बड़ी यूएसपी इसका नैरेटिव डिजाइन है, साड़ी पर गाय, महिलाएं, कबूतर, पेड़ बगैरा बने हुए हैं. साड़ी पर बने यह ट्राइबल मोटिफ, ह्यूमन फिगर्स, एनिमल्स और नेचर एलिमेंट्स मिलकर इसे एक वियरेबल आर्ट बना रहे हैं. आज के फैशन वर्ल्ड में इस तरह की स्टोरीटेलिंग आउटफिट्स काफी इन डिमांड हैं. 

कितने समय में तैयार हुई साड़ी

नीता अंबानी की इस जामदानी साड़ी में बिरन कुमार बसाक ने हैंडवोवन किया है, जिस करने में उन्हें पूरे 24 महीने यानी 2 साल का समय लगा. आज जब फास्ट फैशन हर हफ्ते बदलता है, तब इस तरह का टाइम-इंटेंसिव आउटफिट रियल लक्जरी दिखाता है. माथे पर बिंदी और खुले बाल नीता अंबानी का यह देसी अवतार हर सबका दिल जीत लेता है और इस बार भी उनके लुक ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया.

पल्लू का आर्ट पीस

साड़ी का पल्लू किसी आर्ट गैलरी के मास्टरपीस जैसा लगता है, डिटेलिंग इतनी फाइन है कि हर नजर में कुछ नया दिखता है. सॉफ्ट पेस्टल स्ट्राइप्स इस हेवी डिजाइन को बैलेंस करते हैं, जिससे पूरा लुक क्लासी लग रहा है. 
पल्लू के बॉर्डर पर फिश मोटिफ्स बने हुए हैं, जो सिर्फ डिजाइन एलिमेंट नहीं हैं, बल्कि इन्हें प्रॉस्पेरिटी और गुड लक का सिंबल भी माना जाता है. इस तरह के कल्चरल एलिमेंट्स आउटफिट को और भी खास बना देते हैं.

मिनिमल जूलरी से लुक को बनाया क्लासी


नीता अंबानी ने इस साड़ी को मिनिमल जूलरी और सटल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है, क्योंकि जब आपका आउटफिट इतना डिटेल्ड हो तो एक्सेसरीज को सिंपल ही रखना चाहिए. उन्होंने गले में पर्ल का थ्री लेयर नेकलेस पहना है और कानों में एम्बर्ल्ड इयररिंग्स पहने हैं और हाथों में भी एम्बर्ल्ड जड़े कंगन और रिंग भी डाल रखे हैं. 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *