बिहार CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, जानिए इनकी नेटवर्थ

बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है, क्योंकि नीतीश कुमार ने कैबिनेट भंग कर दी है और कुछ देर में अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के फैसले से अब बिहार में सत्ता की बागडोर किसे सौंपी जाएगी, इसे लेकर नामों की चर्चाएं भी तेज हैं और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इसमें सबसे आगे बताए जा रहे हैं. 

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक होगी और Bihar New CM के नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. अगर संपत्ति की बात करें, तो बीते दिनों राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्‍यौरा दिया था और इसमें Nitish Kumar Networth 1.66 करोड़ रुपये बताई गई थी. 

नीतीश कुमार की चल-अचल संपत्ति

नीतीश कुमार के शपथ पत्र को देखें, तो उन्होंने इसमें अपनी संपत्ति का खुलासा करते हुए बताया था कि उनके पास सिर्फ 20,552 रुपये कैश हैं. इसके अलावा उनकी चल संपत्तियों की कुल वैल्यू 17.91 लाख रुपये बताई गई है. 
नीतीश कुमार ने बताया कि उनके पास ज्वेलरी के तौर पर एक 20 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी है. इसके अलावा एक मोती जड़ित चादी की अंगूठी है. इनकी कुल कीमत करीब 2.37 लाख रुपये बताई गई है. 

कार से घर तक, नीतीश के पास क्या-क्या? 

नीतीश कुमार के नाम पर एक कार है, जो फोर्ड कंपनी की इकोस्पोर्ट्स है. इस कार को उन्होंने 2015 में खरीदा था और इसकी कीमत 11.32 लाख रुपये बताई गई है. 
अचल संपत्तियों पर गौर करें, तो शपथ पत्र के मुताबिक नीतीश कुमार के पास दिल्ली के द्वारका में संसद कोऑपरेटिव का एक फ्लैट है, जिसे उन्होंने साल 2004 में महज 13.78 लाख रुपये का खरीदा था और इसका एरिया करीब 1000 स्क्वॉयर फीट है. इसकी वर्तमान कीमत करीब 1.48 करोड़ रुपये बताई गई है.

सम्राट चौधरी हो सकते हैं नए CM

बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नया सीएम (Bihar New CM) कौन होगा, इसे लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो ये ऐसा पहली बार होगा कि बिहार की सत्ता बीजेपी के हाथ में होगी. भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता सम्राट चौधरी बिहार की तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं. 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *